Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

6 जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर रहेगा सरकारी अवकाश

इसके अलावा 21 जून से उनके स्मृति-पक्ष मनाने का भी निर्णय लिया गया है

22 Jun 2026

6 जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर रहेगा सरकारी अवकाश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को राज्य बजट पेश करते हुए एक बड़ा ऐलान किया। अब हर साल छह जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में सरकारी अवकाश रहेगा। इस साल छह जुलाई को उनकी 125वीं जयंती मनाई जाएगी।
राज्य सरकार ने कहा कि पश्चिम बंगाल के इतिहास और निर्माण में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने के लिए यह फैसला लिया गया है। विशेष दिन से राज्य के सरकारी कर्मचारियों को हर वर्ष अवकाश मिलेगा।
बजट में यह भी घोषणा की गई कि हुगली जिले के बलागढ़ स्थित जिराट में डॉ. मुखर्जी के पैतृक घर का पूरी तरह से पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही वहां उनकी 125 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा स्थापित करने की योजना बनाई गई है।
इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए राज्य बजट में 200 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव रखा गया है।
राज्य सरकार ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हाल ही में 20 जून को ‘पश्चिम बंग दिवस’ के रूप में मनाने के फैसले के पीछे भी उनकी ऐतिहासिक भूमिका को महत्व दिया गया है। इसके अलावा 21 जून से उनके स्मृति-पक्ष मनाने का भी निर्णय लिया गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


6 जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर रहेगा सरकारी अवकाश
इसके अलावा 21 जून से उनके स्मृति-पक्ष मनाने का भी निर्णय लिया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News