Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों पर रहेगी कड़ी निगरानी, दो स्तर पर बने कंट्रोल रूम

जिला स्तर की संयुक्त टीमें सुरक्षा जरूरतों का आकलन करने में सहयोग करेंगी, लेकिन परिचालन नियंत्रण केंद्रीय पर्यवेक्षकों के पास ही रहेगा

17 Mar 2026

चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों पर रहेगी कड़ी निगरानी, दो स्तर पर बने कंट्रोल रूम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को निष्पक्ष, स्वतंत्र और हिंसामुक्त कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार चुनावी अधिकारियों की निगरानी के लिए बहुस्तरीय और व्यापक व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था के तहत बूथ स्तर के कर्मचारियों से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों तक सभी की कार्यप्रणाली पर लगातार नजर रखी जाएगी।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होने वाले दोनों चरणों के मतदान के दौरान चुनावी तंत्र की गतिविधियों की वास्तविक समय में निगरानी की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहले ही शांतिपूर्ण चुनाव कराने का भरोसा दे चुके हैं।
निर्वाचन आयोग ने इसके लिए दो स्तर की कंट्रोल रूम प्रणाली बनाई है। जिला स्तर पर जिलाधिकारी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम मतदान केंद्रों और बूथों की गतिविधियों की निगरानी करेंगे। यहां यह सुनिश्चित किया जाएगा कि रिटर्निंग अधिकारी और मतदान अधिकारी आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।
वहीं राज्य स्तर पर कोलकाता स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में एक समन्वित कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह कंट्रोल रूम जिलों की कार्यप्रणाली पर नजर रखने के साथ-साथ मतदाताओं और राजनीतिक दलों की ओर से मिलने वाली शिकायतों के निपटारे की स्थिति की भी समीक्षा करेगा।
मतदान के दिन पर्यवेक्षकों का एक मजबूत नेटवर्क भी सक्रिय रहेगा। राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर अलग-अलग पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे, जो मतदान प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक जिले में केंद्रीय पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे, जो जिला कंट्रोल रूम से पूरी स्थिति पर नजर रखेंगे। सबसे ऊपरी स्तर की निगरानी निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षकों और उनकी टीमों के हाथ में रहेगी।
इस बार सुरक्षा व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया गया है। आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती और उनके मूवमेंट का निर्णय लेने का अधिकार अब जिला प्रशासन के पास नहीं रहेगा। इसके बजाय निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक संवेदनशील इलाकों की स्थिति के आधार पर केंद्रीय बलों की तैनाती का अंतिम निर्णय लेंगे।
जिला स्तर की संयुक्त टीमें सुरक्षा जरूरतों का आकलन करने में सहयोग करेंगी, लेकिन परिचालन नियंत्रण केंद्रीय पर्यवेक्षकों के पास ही रहेगा। पहले के चुनावों में यह जिम्मेदारी जिलाधिकारियों के पास होती थी।
उल्लेखनीय है कि राज्य की 294 विधानसभा सीटों के लिए इस बार दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों पर रहेगी कड़ी निगरानी
जिला स्तर की संयुक्त टीमें सुरक्षा जरूरतों का आकलन करने में सहयोग करेंगी, लेकिन परिचालन नियंत्रण केंद्रीय पर्यवेक्षकों के पास ही रहेगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News