Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

महेश रथयात्रा के दौरान इस बार होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, उद्योग मंत्री तापस राय ने दी जानकारी

श्रीरामपुर के ऐतिहासिक महेश रथयात्रा महोत्सव को लेकर इस वर्ष विशेष उत्साह का माहौल है। इस वर्ष रथयात्रा के दौरान पहली बार हेलीकॉप्टर से भगवान जगन्नाथ के रथ पर पुष्प वर्षा की जाएगी।

15 Jul 2026

महेश रथयात्रा के दौरान इस बार होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, उद्योग मंत्री तापस राय ने दी जानकारी

हुगली। श्रीरामपुर के ऐतिहासिक महेश रथयात्रा महोत्सव को लेकर इस वर्ष विशेष उत्साह का माहौल है। इस वर्ष रथयात्रा के दौरान पहली बार हेलीकॉप्टर से भगवान जगन्नाथ के रथ पर पुष्प वर्षा की जाएगी। यात्रा से एक दिन पहले बुधवार को पश्चिम बंगाल के उद्योग मंत्री तापस राय महेश स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर पहुंचे और भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजा के बाद मंत्री ने मंदिर परिसर में उत्तरपाड़ा के पूर्व विधायक प्रवीर घोषाल के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया। दोनों नेताओं की एक साथ मौजूदगी को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, इस विषय पर मंत्री ने कोई राजनीतिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

मीडिया से बातचीत में तापस राय ने कहा कि इस वर्ष महेश रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने रथयात्रा के आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ कई विशेष व्यवस्थाएं भी की हैं।

मंत्री ने घोषणा की कि इस वर्ष रथयात्रा के दौरान पहली बार हेलीकॉप्टर से भगवान जगन्नाथ के रथ पर पुष्प वर्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

तापस राय ने बताया कि बच्चों में पारंपरिक रथ वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महेश रथयात्रा की गरिमा और ऐतिहासिक महत्व को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मंत्री ने कहा, "महेश रथयात्रा को जिस प्रकार का महत्व और प्रोत्साहन वर्तमान सरकार दे रही है, वैसा पहले कभी देखने को नहीं मिला। "

महेश की रथयात्रा देश की सबसे प्राचीन रथयात्राओं में से एक मानी जाती है और हर वर्ष लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। इस वर्ष हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की घोषणा ने श्रद्धालुओं के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महेश रथयात्रा के दौरान इस बार होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा
श्रीरामपुर के ऐतिहासिक महेश रथयात्रा महोत्सव को लेकर इस वर्ष विशेष उत्साह का माहौल है। इस वर्ष रथयात्रा के दौरान पहली बार हेलीकॉप्टर से भगवान जगन्नाथ के रथ पर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News