Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अभिषेक बनर्जी पर हमले की धमकी

हरियाणा में मुर्शिदाबाद का युवक गिरफ्तार

27 Aug 2025

अभिषेक बनर्जी पर हमले की धमकी

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले की धमकी देने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल थाना क्षेत्र के अमिनाबाद निवासी सरिजुल शेख के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सरिजुल ने 24 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर अभिषेक बनर्जी पर अगले 10 दिनों में हमला करने की धमकी दी थी। शिकायत दर्ज होने के बाद मुर्शिदाबाद साइबर थाने ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि आरोपी हरियाणा के अंबाला में छिपा हुआ है। इसके बाद बंगाल पुलिस ने हरियाणा पुलिस के सहयोग से वहां छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय सरिजुल के पास से अवैध आग्नेयास्त्र और बम भी बरामद हुए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री में भी शामिल था। अब उसे 7 दिन की पुलिस हिरासत में रखकर पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक बनर्जी पर हमले की धमकी
हरियाणा में मुर्शिदाबाद का युवक गिरफ्तार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News