Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह एयरपोर्ट के ईमेल पर अज्ञात शख्स ने मैसेज भेजा है। ईमेल भेजने वाले का दावा है कि जापान, कनाडा, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया जाने वाली फ्लाइट्स में विस्फोटक पहले ही रखे जा चुके हैं।

11 Dec 2025

मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट के ईमेल पर गुरुवार को सुबह एक के बाद एक विदेशी विमानों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद एयरपोर्ट परिसर में पुलिस का तलाशी अभियान जारी है। इस धमकी के बाद एयरपोर्ट के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही पुलिस धमकी भेजने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह एयरपोर्ट के ईमेल पर अज्ञात शख्स ने मैसेज भेजा है। ईमेल भेजने वाले का दावा है कि जापान, कनाडा, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया जाने वाली फ्लाइट्स में विस्फोटक पहले ही रखे जा चुके हैं। फ्लाइट्स के टेकऑफ करने के करीब आधे घंटे बाद वे एक के बाद एक फटेंगे। यहीं नहीं, ईमेल में आगे कहा गया है कि अगर आप ऐसी मुसीबत से बचना चाहते हैं, तो दस मिलियन डॉलर तैयार रखें।

मुंबई पुलिस के एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस), साइबर विंग और एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स ने मिलकर जांच शुरू कर दी है। ईमेल का सोर्स, आईपी एड्रेस, मेल भेजने के लिए इस्तेमाल किया गया मीडियम और उससे जुड़े टेक्निकल सबूत ढूंढने का काम चल रहा है। एयरपोर्ट के सभी टर्मिनल पर सिक्योरिटी चेकिंग कड़ी कर दी गई है और इंटरनेशनल फ्लाइट्स को भी एक्स्ट्रा चेकिंग के बाद ही जाने दिया जा रहा है।

पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है कि क्या इस मामले में आतंकी मकसद हैं या कोई पैसे ऐंठने के लिए हत्या करने की धमकी दे रहा है। सिक्योरिटी के लिहाज से एयरपोर्ट परिसर, बैगेज स्कैनिंग सिस्टम के साथ-साथ एयरक्राफ्ट की टेक्निकल चेकिंग भी कड़ी कर दी गई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, सु
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह एयरपोर्ट के ईमेल पर अज्ञात शख्स ने मैसेज भेजा है। ईमेल भेजने वाले का दावा है कि जापान, कनाडा, जर्मनी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News