Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के तीन आरोपित गिरफ्तार

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में सैफ अंसारी, अमन अंसारी उर्फ गोलू और सायम सुजान शामिल है। इनके पास से घटना के समय पहने हुए कपड़े, रैपिडों कैब (सेन्ट्रो कार) और चार स्मार्टफोन बरामद किया गया।

18 Jun 2026

आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के तीन आरोपित गिरफ्तार

रांची। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में सैफ अंसारी, अमन अंसारी उर्फ गोलू और सायम सुजान शामिल है। इनके पास से घटना के समय पहने हुए कपड़े, रैपिडों कैब (सेन्ट्रो कार) और चार स्मार्टफोन बरामद किया गया।

एसएसपी राकेश रंजन ने गुरुवार की रात प्रेस वार्ता में बताया कि 16 जून की देर रात चुटिया निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ, झारखण्ड प्रदेश कार्यालय में अज्ञात अपराधियों के जरिये पेट्रोल बम फेंकने की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में चुटिया थाना मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम (एसआईटी ) का गठन किया गया।

गठित एसआईटी के जरिये सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन एवं तकनीकी सहयोग से काण्ड के मुख्य आरोपितों का चिन्हित किया गया। गठित एसआईटी के जरिये विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। इसी क्रम में घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित दूसरे राज्य भागने के प्रयास में थे। इसी क्रम में कोडरमा के गझण्डी रेलवे स्टेशन के पास से घटना में शामिल आरोपित सैफ अंसारी और अमन अंसारी उर्फ गोलू को बोकारो एवं कोडरमा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सैफ अंसारी एवं अमन अंसारी उर्फ गोलू के जरिये अपना अपराध स्वीकार करते हुए सायम सुजान के साथ घटना को अंजाम देने की बात कही गई। जिसे छापेमारी के कम में रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के निशानदेही पर घटना के समय इनके जरिये पहने गये कपड़ों को लोअरबाजार थाना अंतर्गत नाले के समीप से बरामद एवं जब्त किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि प्रांरभिक जांच एवं पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले को आगे के अनुसंधान के लिए आंतकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) से कराने के लिए अनुरोध किया गया था, जिसे स्वीकृति दी जा चुकी है। काण्ड का अग्रतर अनुसंधान आंतकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) झारखण्ड, रांची की ओर से किया जायेगा।

वहीं, गिरफ्तार आरोपित सैफ अली कोतवाली थाना परिसर में स्थित शौचालय में शौच करने की बात कहकर शौचालय गये और इसी कम में तैनात पहराकर्मी को चकमा देते हुए वेंटिलेशन का ग्रील एवं शीशा तोड़कर भाग गया। भागने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी को अलर्ट किया गया। भागने के क्रम में आरोपित सैफ को मांडर थाना पुलिस के जरिये चामा मोड़ के पास वाहन चेंकिग में पकड़ा गया, जिसे निकटवर्ती थाना ले जाने के क्रम में सैफ अली के जरिये पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर दोबारा पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ कार्रवाई करत हुए फायरिंग की , जिसमें सैफ अली के पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गया, जिसे ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमन अंसारी हाल ही में दुबई से भारत लौटा था। उसका आतंकवादी संगठन आईएसआई से संपर्क है। आईएसआई के कहने पर ही संघ कार्यालय पर हमला किया गया था। उसे इससे बड़ा भी कुछ करना था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है और आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के तीन आरोपित गिर
रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News