Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में तीन अफगान नागरिक फर्जी भारतीय दस्तावेज़ों के साथ गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में भेजे गए

कोलकाता में तीन अफगान नागरिक फर्जी भारतीय दस्तावेज़ों के साथ गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में भेजे गए

31 Oct 2025

कोलकाता में तीन अफगान नागरिक फर्जी भारतीय दस्तावेज़ों के साथ गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में भेजे गए

राजधानी कोलकाता में तीन अफगान नागरिकों को फर्जी भारतीय पहचान पत्र बनवाकर अवैध रूप से देश में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अब्दुल्ला खान, साहेब खान और जलात खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये गिरफ्तारियां गुरुवार को भवानीपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा नियंत्रण विभाग की शिकायत पर की गईं। जांच में पाया गया कि आरोपितों ने अपने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भारत में रहना जारी रखने के लिए फर्जी आधार, मतदाता और पैन कार्ड तैयार किए थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब्दुल्ला खान वर्ष 1995 में भारत आया था, जबकि साहेब खान 2017 और जलात खान 2019 में देश में प्रवेश किए थे। वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी ये तीनों अवैध रूप से भारत में रह रहे थे और भारतीय नागरिकता के फर्जी दस्तावेज़ हासिल कर लिए थे। तीनों आरोपितों को अलीपुर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें छह नवम्बर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, अब जांच इस दिशा में जारी है कि इन आरोपितों को फर्जी दस्तावेज़ उपलब्ध कराने में किसने मदद की थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में तीन अफगान नागरिक फर्जी भारतीय दस्तावेज़ों के साथ
कोलकाता में तीन अफगान नागरिक फर्जी भारतीय दस्तावेज़ों के साथ गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में भेजे गए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News