Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई गामिनी के घर गूंजी किलकारी, तीन चीता शावक जन्मे

उन्होंने एक्स पर बताया कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन नए चीता शावकों का जन्म हुआ है। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता गामिनी ने दूसरी बार तीन शावकों को जन्म दिया है। यह भारत में चीता पुनर्वास की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि है।

18 Feb 2026

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई गामिनी के घर गूंजी किलकारी, तीन चीता शावक जन्मे

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन चीता शावकों का जन्म हुआ है। इसी के साथ कुनो में चीतों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। केंद्रीयमंत्री भूपेंद्र यादव ने आज खुशखबरी साझा करते हुए नए शावकों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

उन्होंने एक्स पर बताया कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन नए चीता शावकों का जन्म हुआ है। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता गामिनी ने दूसरी बार तीन शावकों को जन्म दिया है। यह भारत में चीता पुनर्वास की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि है। यह भारतीय धरती पर चीता का नौवां सफल प्रयास है। उन्होंने बताया कि अब तक 27 भारतीय-जन्मे शावक जीवित हैं। इन नए शावकों के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या 38 हो गई है। यह उपलब्धि प्रोजेक्ट चीता के तहत चल रहे ऐतिहासिक संरक्षण प्रयासों की सफलता को दर्शाती है।

केंद्रीयमंत्री ने इसे देश के वन्यजीव संरक्षण अभियान का गौरवपूर्ण क्षण बताया और फील्ड स्टाफ व पशु-चिकित्सा टीमों की सराहना की, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस सपने को साकार किया। उन्होंने कामना की कि गामिनी और उसके तीनों शावक स्वस्थ और मजबूत बनें तथा भारत की चीता पुनरुत्थान गाथा को आगे बढ़ाएं।

उल्लेखनीय है कि भारत में प्रोजेक्ट चीता की औपचारिक शुरुआत 17 सितंबर 2022 को हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नामीबिया से लाए गए पहले 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ इस परियोजना का शुभारंभ किया। यह दुनिया की पहली अंतरमहाद्वीपीय बड़ी जंगली मांसाहारी जीव स्थानांतरण परियोजना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से ल
उन्होंने एक्स पर बताया कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन नए चीता शावकों का जन्म हुआ है। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता गामिनी ने दूसरी बार तीन शावकों को जन्म दिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News