Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बागुईआटी में वारदात को अंजाम देने से पहले पकड़े गये तीन डकैत

पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान कई और बड़े मामलों का खुलासा हो सकेगा

31 Jan 2026

बागुईआटी में वारदात को अंजाम देने से पहले पकड़े गये तीन डकैत

कोलकाता। बागुईआटी थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए डकैती की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन कुख्यात बदमाशों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे वारदात को अंजाम देने की फिराक में एकत्रित हुए थे। पकड़े गए आरोपितों के पास से एक आग्नेयास्त्र, दो राउंड कारतूस, एक धारदार चॉपर और ताला तोडऩे के उपकरण बरामद किए गए हैं। इन बदमाशों की पहचान इरशाद अफरीदी उर्फ छोटू, मोहम्मद जफर और शेख इजान अली के रूप में हुई है, जिनका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात केष्टपुर और साल्टलेक को जोडऩे वाले 7 नंबर फुटब्रिज के समीप एक बाइक पर सवार कुछ संदिग्ध युवकों को घूमते देखा गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर बागुईआटी थाने की पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क जवानों ने पीछा कर तीनों को धर दबोचा। पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि ये वही बदमाश हैं, जिन्होंने कुछ समय पहले दक्षिण विधाननगर थाने की पुलिस टीम पर उस समय हमला किया था, जब वे चोरी के एक मामले में दबिश देने पहुंचे थे। उस हिंसक घटना के बाद से ही पुलिस को इनकी तलाश थी। 
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि ये तीनों आरोपी इलाके में सक्रिय एक बड़े आपराधिक गिरोह का हिस्सा हैं। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद से इनकी पहचान सुनिश्चित की गई थी। बागुईआटी और आसपास के क्षेत्रों में हुई हालिया चोरी और छिनतई की कई वारदातों में भी इनकी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। शनिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को बारासात अदालत में पेश किया, जहां से गिरोह के अन्य सदस्यों और भावी साजिशों का पता लगाने के लिए उनकी 14 दिनों की पुलिस हिरासत मांगी गई है। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान कई और बड़े मामलों का खुलासा हो सकेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बागुईआटी में वारदात को अंजाम देने से पहले पकड़े गये तीन डकैत
पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान कई और बड़े मामलों का खुलासा हो सकेगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News