Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में तीन दिवसीय पर्यटन मेले का शुभारंभ, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन

इस वर्ष के पर्यटन मेले में 14 देशों और 25 भारतीय राज्यों के 500 से अधिक प्रतिनिधि अपने-अपने पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक विरासतों का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से भाग ले रहे हैं। यह मेला आगामी 12 जुलाई तक चलेगा, जिसमें विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनियां और पर्यटन आधारित संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।

10 Jul 2025

कोलकाता में तीन दिवसीय पर्यटन मेले का शुभारंभ, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन

कोलकाता। कोलकाता स्थित बांग्ला मेला प्रांगण में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेले का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला थे और इसमें देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों और पर्यटन से जुड़े प्रतिष्ठानों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

इस वर्ष के पर्यटन मेले में 14 देशों और 25 भारतीय राज्यों के 500 से अधिक प्रतिनिधि अपने-अपने पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक विरासतों का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से भाग ले रहे हैं। यह मेला आगामी 12 जुलाई तक चलेगा, जिसमें विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनियां और पर्यटन आधारित संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल के अलावा बिहार, ओडिशा, झारखंड तथा पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न राज्यों ने भी इस मेले में सक्रिय भागीदारी की है। ये राज्य अपने पारंपरिक पर्यटन स्थलों, हैंडलूम, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित कर रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिले।

उद्घाटन समारोह को और भी गरिमामयी बनाया गुलमर्ग के विधायक और अन्य दो केंद्रीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने। इसके अलावा, थाईलैंड के काउंसल जनरल, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष, और सिक्किम विधानसभा के उपाध्यक्ष समेत कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में तीन दिवसीय पर्यटन मेले का शुभारंभ, जम्मू-कश्मीर
इस वर्ष के पर्यटन मेले में 14 देशों और 25 भारतीय राज्यों के 500 से अधिक प्रतिनिधि अपने-अपने पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक विरासतों का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News