Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

भाटपाड़ा में परित्यक्त मकान से तीन ताजा बम बरामद, इलाके में दहशत

घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है

11 May 2026

भाटपाड़ा में परित्यक्त मकान से तीन ताजा बम बरामद, इलाके में दहशत

कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के जगदल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 35 स्थित विवेकपल्ली इलाके में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक परित्यक्त मकान से तीन ताजा बम बरामद किए गए। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय संजय पंडित ने बताया कि सुबह वह अपने खेत की ओर जा रहे थे तभी पास पड़े परितात्मक मकान के पास एक थैला पड़ा देखा।
लोगों ने बंद पड़े मकान के भीतर संदिग्ध वस्तुएं देखे जाने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भाटपाड़ा थाना पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को घेर लिया गया और आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। बम स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बरामद तीनों ताजा बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जिस मकान से बम बरामद हुए, वह लंबे समय से बंद पड़ा था। अचानक वहां से विस्फोटक मिलने के बाद लोग भय और चिंता में हैं। लोगों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांचकर्ताओं का मानना है कि बमों को किसी आपराधिक या असामाजिक गतिविधि के उद्देश्य से वहां छिपाकर रखा गया हो सकता है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बम वहां किसने रखे और इसके पीछे क्या मकसद था।
घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाटपाड़ा में परित्यक्त मकान से तीन ताजा बम बरामद
घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News