Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

सव्यसाची दत्ता के करीबी तृणमूल नेता के घर से तीन किलो सोना बरामद

नदिया जिला अंतर्गत करीमपुर में सोमवार देर रात तृणमूल नेता टिना भौमिक साहा के पैतृक घर पर पुलिस ने छापेमारी कर करीब तीन किलो सोने के गहने बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम ने करीमपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर की।

23 Jun 2026

सव्यसाची दत्ता के करीबी तृणमूल नेता के घर से तीन किलो सोना बरामद

कोलकाता। नदिया जिला अंतर्गत करीमपुर में सोमवार देर रात तृणमूल नेता टिना भौमिक साहा के पैतृक घर पर पुलिस ने छापेमारी कर करीब तीन किलो सोने के गहने बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम ने करीमपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर की।

पुलिस के मुताबिक, बरामद सोने की बाजार कीमत करीब चार करोड़ 39 लाख रुपये है। यह घर टिना भौमिक साहा के पिता कंचन भौमिक के नाम पर है।

इस मामले में पहले से गिरफ्तार पूर्व तृणमूल विधायक सब्यसाची दत्ता को भी सोमवार रात वहां ले जाया गया। उन्हें आठ जून को अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

जांच में पुलिस को शक है कि अवैध वसूली के पैसों से सोना खरीदा गया था। इससे पहले सव्यसाची दत्ता के फ्लैट और बैंक लॉकर से भी करीब साढ़े तीन किलो सोना बरामद हुआ था।

साथ ही, सव्यसाची दत्ता और उनकी पत्नी इंद्राणी दत्ता के बैंक खातों को फ्रीज कर तीन करोड़ 70 लाख रुपये की नकदी और संपत्ति जब्त की गई है।

इससे पहले पुलिस ने टिना भौमिक साहा को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुईं। फिलहाल पुलिस बरामद सोने और अन्य संपत्तियों के स्रोत की जांच कर रही है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सव्यसाची दत्ता के करीबी तृणमूल नेता के घर से तीन किलो सोना ब
नदिया जिला अंतर्गत करीमपुर में सोमवार देर रात तृणमूल नेता टिना भौमिक साहा के पैतृक घर पर पुलिस ने छापेमारी कर करीब तीन किलो सोने के गहने बरामद किए हैं। यह कार्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News