Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल से पकड़े गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन गुर्गे, कबड्डी खिलाड़ी की हत्या में थे शामिल

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को गोलाबाड़ी थाना पुलिस ने पंजाब निवासी तीन गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान करण पाठक, तरणदीप सिंह और आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपित पंजाब से फरार होकर नेपाल के रास्ते गंगटोक पहुंचे और वहां से दोबारा भारत में दाखिल हुए।

12 Jan 2026

पश्चिम बंगाल से पकड़े गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन गुर्गे, कबड्डी खिलाड़ी की हत्या में थे शामिल

कोलकाता। पंजाब के कबड्डी खिलाड़ी राणा बालाचौरिया की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हावड़ा से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपित कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को गोलाबाड़ी थाना पुलिस ने पंजाब निवासी तीन गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान करण पाठक, तरणदीप सिंह और आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपित पंजाब से फरार होकर नेपाल के रास्ते गंगटोक पहुंचे और वहां से दोबारा भारत में दाखिल हुए।

घटना 15 दिसंबर, 2025 की है, जब एक मैच के दौरान कबड्डी खिलाड़ी राणा बालाचौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि आरोपित सेल्फी लेने के बहाने राणा के करीब पहुंचे और अचानक उन पर गोलियां चला दीं। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही पंजाब पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी।

जांच में सामने आया है कि भारत लौटने के बाद आरोपित कुछ दिनों तक कोलकाता में छिपे रहे। पुलिस को आशंका थी कि वे पश्चिम बंगाल से फरार होने की योजना बना रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, रविवार रात आरोपित हावड़ा स्टेशन से ट्रेन पकड़कर भागने की फिराक में थे।

इसी दौरान खुफिया जानकारी मिलने पर एसटीएफ ने गोलाबाड़ी थाना पुलिस को सतर्क किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हावड़ा इलाके से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपितों से पूछताछ के जरिए गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और हत्या के पीछे की साजिश का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है। इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले जाया जाएगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल से पकड़े गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन गुर्गे,
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को गोलाबाड़ी थाना पुलिस ने पंजाब निवासी तीन गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान करण पाठक, तरणदीप सिंह और आकाशदीप सिंह के र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News