Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

म्यांमार बॉर्डर के पास तीन उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार-बारूद बरामद

उधर, पूरे राज्य में पहाड़ी और घाटी इलाकों के संवेदनशील हिस्सों में सर्च ऑपरेशन और एरिया डोमिनेशन अभियान भी एक साथ चलाए गए।

02 Jun 2025

म्यांमार बॉर्डर के पास तीन उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार-बारूद बरामद

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मणिपुर पुलिस ने इंडो-म्यांमार बॉर्डर के पास तेंगनौपाल जिले में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) के तीन कैडरों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तीन बुलेटप्रूफ जैकेट, छह बुलेटप्रूफ प्लेट (दो लोहे की और चार फाइबर की) और कुछ कैमोफ्लाज यूनिफॉर्म भी जब्त की गईं।

मणिपुर पुलिस के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि इंडो-म्यांमार बॉर्डर के पास तेंगनौपाल जिले में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) के तीन कैडरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों की पहचान सुग्नु अवांग मंडोप लैकाई, काकचिंग जिले के रहने वाले 25 वर्षीय अहैबम अजय सिंह, मोइरांग त्रोंगलाओबी अवांग लैकाई, विष्णुपुर जिले के 22 वर्षीय लेइखुरम जॉनसन मैतेई, और सिंगजामेई अकामपत लैकाई, इंफाल वेस्ट के 26 वर्षीय सगोलसेम सनाजोबा सिंह के रूप में हुई है।

उधर, पूरे राज्य में पहाड़ी और घाटी इलाकों के संवेदनशील हिस्सों में सर्च ऑपरेशन और एरिया डोमिनेशन अभियान भी एक साथ चलाए गए।

चुराचांदपुर थाना क्षेत्र के खुआंगमुन इलाके में अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया। इसमें एक .303 राइफल (खाली मैगजीन के साथ), चार सिंगल बैरल बंदूकें, तीन संशोधित लॉन्ग रेंज मोर्टार, दो आईईडी (तीन किलोग्राम और एक किलोग्राम वजन के), दो लाइव पोंपी राउंड, बुलेटप्रूफ जैकेट (प्लेट सहित), एक हेलमेट, दो एम्युनेशन पाउच और एक बाओफेंग रेडियो सेट शामिल हैं।

इंफाल वेस्ट जिले के पटसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत खुम्बोंग लौबुक लम्बी तेरा माखोंग रोड के पास एक अन्य सर्च ऑपरेशन में भी भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। इनमें एक लोकल मेड कार्बाइन मशीन गन (मैगजीन सहित), एक डबल बैरल गन, एक सिंगल बैरल गन, एक .32 पिस्टल (मैगजीन सहित), दो 7.62 एलएमजी मैगजीन, एक नंबर 36 एचई ग्रेनेड (डेटोनेटर सहित), एक चीनी हैंड ग्रेनेड, दो स्टन ग्रेनेड और कई प्रकार की गोलियां (9 एमएम, एके राइफल, .45 एमएम और .22) शामिल हैं।

इसके अलावा तीन बुलेटप्रूफ जैकेट, छह बुलेटप्रूफ प्लेट (दो लोहे की और चार फाइबर की) और कुछ कैमोफ्लाज यूनिफॉर्म भी जब्त की गईं। ये ऑपरेशन राज्य में उग्रवाद को जड़ से खत्म करने और शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए सुरक्षा बलों की निरंतर कोशिशों की एक अहम कड़ी माने जा रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


म्यांमार बॉर्डर के पास तीन उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा मे
उधर, पूरे राज्य में पहाड़ी और घाटी इलाकों के संवेदनशील हिस्सों में सर्च ऑपरेशन और एरिया डोमिनेशन अभियान भी एक साथ चलाए गए।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News