वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
विधाननगर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान तोडफ़ोड़ की साजिश, घटनाक्रम और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है
कोलकाता। साल्टलेक स्टेडियम में हुई भारी तोडफ़ोड़ के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। लियोनेल मेस्सी के हालिया दौरे को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मची अफरा-तफरी और हिंसा के सिलसिले में विधाननगर पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को मेस्सी के कार्यक्रम के दौरान साल्टरलेक स्टेडियम रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था। बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने कुर्सियां तोड़ दीं, गोलपोस्ट उखाड़ दिए और स्टेडियम की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पहले दो चरणों में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अब वीडियो फुटेज और तस्वीरों की गहन जांच के बाद तीन और आरोपियों को पकड़ा गया है। नवीनतम गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू दास उर्फ गोपाल दास, सौम्यदीप दास उर्फ पप्पू और तन्मय दे उर्फ दुष्टु के रूप में हुई है। पुलिस ने इन्हें लेकटाउन और नागेरबाजार इलाके से गिरफ्तार किया।
विधाननगर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान तोडफ़ोड़ की साजिश, घटनाक्रम और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। इस मामले की जांच सिर्फ विधाननगर पुलिस ही नहीं, बल्कि विशेष जांच दल भी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी ने घटना से जुड़े कई वीडियो फुटेज एकत्र किए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि तोडफ़ोड़ के अलावा कई दर्शक स्टेडियम से कुर्सियां और अन्य सामान अपने घरों में ले जाते हुए भी दिखाई दिए हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। हालांकि, इस संबंध में एसआईटी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।