Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता के आनंदपुर में तीन रहस्य परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी मामलों की गहन जांच जारी है।

26 Aug 2025

कोलकाता के आनंदपुर में तीन रहस्य परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के आनंदपुर इलाके में सोमवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर रहस्यमय परिस्थितियों में मौत की घटनाएं सामने आई है। पुलिस ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी मामलों की गहन जांच जारी है।

पहला मामला – गेस्ट हाउस में बार डांसर की मौत

ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास के पास स्थित एक गेस्टहाउस में बार डांसर बेहोशी की हालत में पाई गई। उसके साथ मौजूद व्यक्ति ने उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सोमवार को मृत घोषित कर दिया। गेस्ट हाउस कर्मचारियों के अनुसार, दोनों रविवार शाम को वहां ठहरे थे।

प्रारंभिक अनुमान है कि नशे की अधिक मात्रा (ड्रग ओवरडोज़) मौत का कारण हो सकता है। हालांकि, सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी।

दूसरा मामला – पेड़ से लटका शव

इसी इलाके के एक पिकनिक स्थल पर सोमवार को करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की सड़ा-गला शव पेड़ से पाया गया। दुर्गन्ध महसूस होने पर मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का अनुमान है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है, लेकिन हर पहलू से जांच जारी है।

तीसरा मामला – महिला का शव घर में बरामद

नोनाडांगा के आदर्श नगर स्थित एक घर से महिला का शव बरामद किया गया। यह क्षेत्र आनंदपुर थाने के अंतर्गत आता है। पुलिस को शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मंगलवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आनंदपुर थाना क्षेत्र में एक ही दिन में सामने आई इन तीन रहस्यमय मौतों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता के आनंदपुर में तीन रहस्य परिस्थितियों में मौत, जांच
पुलिस ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी मामलों की गहन जांच जारी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News