Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पंजाब में पुलिस चौकी पर बम फेंकने वाले 3 खालिस्तानी आतंकी पीलीभीत में ढेर

उत्तर प्रदेश के एडिशनल डायरेक्टर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) अमिताभ यश ने मामले के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने पीलीभीत पुलिस के हवाले से बताया कि पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर बम फेंकने की घटना को अंजाम दिया गया था।

23 Dec 2024

पंजाब में पुलिस चौकी पर बम फेंकने वाले 3 खालिस्तानी आतंकी पीलीभीत में ढेर

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में जिला पुलिस और पंजाब पुलिस की ज्वाइंट टीम के साथ मुठभेड़ में तीन अपराधी मारे गए। सोमवार तड़के इनका एनकाउंटर किया गया। गुरुदासपुर (पंजाब) में पुलिस चौकी पर बम फेंकने का इनपर आरोप था। अपराधियों के पास से दो एके-47 राइफल और दो ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई।

उत्तर प्रदेश के एडिशनल डायरेक्टर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) अमिताभ यश ने मामले के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने पीलीभीत पुलिस के हवाले से बताया कि पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर बम फेंकने की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले के तीन अपराधियों के साथ जिला पुलिस तथा पंजाब पुलिस की ज्वाइंट टीम की थाना पूरनपुर (पीलीभीत) क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से तीनों अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए।

अमिताभ यश ने आगे बताया कि अपराधियों को पूरनपुर के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया। पीलीभीत पुलिस ने तीनों अपराधियों की मौत की पुष्टि की है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों की पहचान गुरदासपुर के निवासी गुरविंदर (25 साल), वीरेंदर सिंह (23 साल) और जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह (18 साल) रूप में हुई। पीलीभीत पुलिस के अनुसार अपराधियों के पास से दो एके-47 राइफल और दो ग्लॉक पिस्तौल बरामद किया गया है। उनके पास से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।

गुरदासपुर जिले में एक पुलिस चौकी पर हमला करने के आरोपी तीनों खालिस्तानी आतंकवादी थे। शनिवार, 21 दिसंबर को जिले के कलानौर पुलिस चौकी पर कथित तौर पर विस्फोट हुआ था। हालांकि, पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच हुए इस हमले में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


3 खालिस्तानी आतंकी पीलीभीत में ढेर
Uttar Pradesh, Pilibhit, Encounter, Khalistani Terrorists, Punjab Attack





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News