Please wait

सिक्किम में आर्मी कैंप पर भूस्खलन से तीन जवानों की मौत, छह सैनिक लापता

रक्षा मंत्रालय के पूर्वी कमान के प्रवक्ता विंग कमांडर हिमांशु तिवारी ने सोमवार दोपहर को जानकारी दी कि भारी बारिश के चलते रविवार की रात लगभग सात बजे लाचेन जिले के चेटन स्थित भारतीय सेना के कैंप पर विनाशकारी भूस्खलन हुआ, जिसमें तीन जवानों की जान चली गई।

02 Jun 2025

सिक्किम में आर्मी कैंप पर भूस्खलन से तीन जवानों की मौत, छह सैनिक लापता

कोलकाता। सिक्किम में भारतीय सेना के कैंप पर भूस्खलन हुआ है, जिससे तीन जवानों के मौत हो गई है। भूस्खलन के बाद से छह अन्य अभी भी लापता हैं। सेना ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।

रक्षा मंत्रालय के पूर्वी कमान के प्रवक्ता विंग कमांडर हिमांशु तिवारी ने सोमवार दोपहर को जानकारी दी कि भारी बारिश के चलते रविवार की रात लगभग सात बजे लाचेन जिले के चेटन स्थित भारतीय सेना के कैंप पर विनाशकारी भूस्खलन हुआ, जिसमें तीन जवानों की जान चली गई। इस हादसे में चार जवानों को मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जिन तीन जवानों के पार्थिव शरीर बरामद हुए हैं, उनमें हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और एक पोर्टर अभिषेक लखड़ा हैं।

सेना की राहत टीमें अत्यंत विषम भू-भाग और खराब मौसम की चुनौतियों के बावजूद लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं, ताकि लापता छह कर्मियों को जल्द से जल्द खोजा जा सके। घटनास्थल पर दिन-रात अभियान जारी है। भारतीय सेना ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सेना की ओर से कहा गया है कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

सेना ने कहा कि संकट की इस घड़ी में वह अपने प्रत्येक जवान की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्राकृतिक आपदा के बावजूद उसका साहस और कर्तव्यनिष्ठा अडिग है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिक्किम में आर्मी कैंप पर भूस्खलन से तीन जवानों की मौत, छह स
रक्षा मंत्रालय के पूर्वी कमान के प्रवक्ता विंग कमांडर हिमांशु तिवारी ने सोमवार दोपहर को जानकारी दी कि भारी बारिश के चलते रविवार की रात लगभग सात बजे लाचेन जिले क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News