Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

मतगणना को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा इंतजाम, मुख्य चुनाव अधिकारी ने दी तैयारी की पूरी जानकारी

त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत बाहरी घेरे में राज्य पुलिस, दूसरे स्तर पर रैपिड एक्शन फोर्स और सबसे अंदरूनी स्तर पर सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। सभी मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी से लगातार निगरानी की जाएगी और फुटेज रिकॉर्ड किया जाएगा।

03 May 2026

मतगणना को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा इंतजाम, मुख्य चुनाव अधिकारी ने दी तैयारी की पूरी जानकारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना को लेकर निर्वाचन आयोग ने व्यापक तैयारियां की है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने रविवार शाम मीडिया से बातचीत में इंतजामों की जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत बाहरी घेरे में राज्य पुलिस, दूसरे स्तर पर रैपिड एक्शन फोर्स और सबसे अंदरूनी स्तर पर सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। सभी मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी से लगातार निगरानी की जाएगी और फुटेज रिकॉर्ड किया जाएगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मीडिया के लिए अलग से मीडिया सेंटर बनाया गया है, जहां तक मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी। हालांकि अंतिम सुरक्षा घेरा पार करने के बाद किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर चूक होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। यदि पहले स्तर की सुरक्षा में चूक होकर कोई व्यक्ति दूसरे स्तर तक पहुंच जाता है तो इसकी जिम्मेदारी पहले स्तर के कर्मियों की होगी। यदि दूसरे स्तर से आगे तीसरे स्तर तक पहुंचने में चूक होती है तो दूसरे स्तर के कर्मी जिम्मेदार होंगे। वहीं यदि तीनों स्तरों पर चूक होती है, तो सभी संबंधित अधिकारी संयुक्त रूप से जिम्मेदार माने जाएंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी कर्मियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान के निर्देशों की वजह से मतगणना 21 मई को कराई जाएगी, शेष 293 सीटों की मतगणना निर्धारित तिथि पर होगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मतगणना को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा इंतजाम, मुख्य चुनाव अधिकार
त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत बाहरी घेरे में राज्य पुलिस, दूसरे स्तर पर रैपिड एक्शन फोर्स और सबसे अंदरूनी स्तर पर सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। सभी मतगण





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News