Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

2021 चुनाव बाद हिंसा मामले में बाराबनी के तीन तृणमूल नेता गिरफ्तार

पुलिस का मानना है कि इन गिरफ्तारियों से मामले की जांच में महत्वपूर्ण प्रगति होगी

26 Jun 2026

2021 चुनाव बाद हिंसा मामले में बाराबनी के तीन तृणमूल नेता गिरफ्तार

पश्चिम बर्दवान। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत बाराबनी थाना पुलिस ने वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए बाराबनी पंचायत समिति के अध्यक्ष तथा तृणमूल कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष असित सिंह, पानुरिया ग्राम पंचायत के उप-प्रधान विश्वजीत सिंह और प्रभावशाली तृणमूल नेता अकबर आलम को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार देर रात कुल्टी थाना क्षेत्र के डुबुरडीही चेकपोस्ट के पास एक ढाबे के निकट से असित सिंह और विश्वजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। वहीं तीसरे आरोपित अकबर आलम को झारखंड के जमशेदपुर स्थित आजाद नगर थाना क्षेत्र से हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि वह अपनी बेटी के ससुराल में छिपा हुआ था।
तीनों आरोपितों को बाराबनी थाना कांड संख्या 98/2021 के तहत दर्ज चुनाव बाद हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि 2021 विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही तीनों क्षेत्र छोड़कर फरार थे। इनके खिलाफ विभिन्न मामलों में जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी थी।
गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा कारणों से सभी आरोपितों को हीरापुर थाना में रखा गया है। शुक्रवार को उन्हें आसनसोल जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से इन आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न स्तरों पर दबाव था। पुलिस का मानना है कि इन गिरफ्तारियों से मामले की जांच में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। हालांकि इसी मामले में कुछ अन्य आरोपित अब भी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है।
इस कार्रवाई की खबर फैलते ही बाराबनी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। कई जगहों पर पटाखे फोड़कर खुशी मनाई गई।
भाजपा नेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से चुनाव बाद हिंसा के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे और पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


2021 चुनाव बाद हिंसा मामले में 3 तृणमूल नेता गिरफ्तार
पुलिस का मानना है कि इन गिरफ्तारियों से मामले की जांच में महत्वपूर्ण प्रगति होगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News