Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, कोलकाता में रविवार से बदलेगा मौसम

इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से नमी लगातार प्रवेश कर रही है, जिससे आंधी और बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं

14 Mar 2026

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, कोलकाता में रविवार से बदलेगा मौसम

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को कोलकाता दौरे से पहले मौसम को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई थी। हालांकि अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर में बारिश की संभावना कम है लेकिन रविवार से मौसम बदलने के संकेत मिले हैं।
मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार से अगले शुक्रवार तक कोलकाता में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। विशेष रूप से रविवार और सोमवार के लिए अतिरिक्त सतर्कता जारी की गई है।
दक्षिण बंगाल के इन जिलों में चेतावनी
रविवार और सोमवार को कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा और नदिया जिलों में भी आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर में मंगलवार तक सतर्कता जारी रहेगी। इसके अलावा दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में सोमवार के बाद गुरुवार और शुक्रवार को भी मौसम को लेकर चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है।
उत्तर बंगाल में मौसम का असर अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना है। अगले शुक्रवार तक सभी जिलों में सतर्कता जारी की गई है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार और कालिम्पोंग में सोमवार को सात से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
मौसम में बदलाव के कारण दक्षिण बंगाल में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है। उत्तर बंगाल में फिलहाल अगले सात दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
शनिवार सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। वहीं शुक्रवार का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग के अनुसार बांग्लादेश और गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बना चक्रवातीय परिसंचरण कमजोर हुआ है, लेकिन उससे जुड़ी अक्ष रेखा अभी भी सक्रिय है। यह समुद्र तल से लगभग 1.5 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से नमी लगातार प्रवेश कर रही है, जिससे आंधी और बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान
इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से नमी लगातार प्रवेश कर रही है, जिससे आंधी और बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News