Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

फिल्म 'बागी-4' के पोस्टर में टाइगर श्रॉफ का दमदार लुक आया सामने

हाल ही में वह रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आए थे और अब जल्द ही वह बागी-4 में अपने जबरदस्त एक्शन अवतार में लौटने वाले हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर टाइगर ने बागी-4 से अपनी एक झलक फैंस के साथ शेयर की है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

02 Mar 2025

फिल्म 'बागी-4' के पोस्टर में टाइगर श्रॉफ का दमदार लुक आया सामने

अभिनेता टाइगर श्रॉफ 2 मार्च को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। हाल ही में वह रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आए थे और अब जल्द ही वह बागी-4 में अपने जबरदस्त एक्शन अवतार में लौटने वाले हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर टाइगर ने बागी-4 से अपनी एक झलक फैंस के साथ शेयर की है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। इस नए पोस्टर में टाइगर का इंटेंस और दमदार लुक देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टाइगर श्रॉफ ने अपना पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "जिस फ्रैंचाइजी ने मुझे पहचान दी और एक एक्शन हीरो के रूप में खुद को साबित करने का मौका दिया... अब वह मेरी पहचान बदल रही है। इस बार यह वैसा नहीं है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आप लोग इसे उसी तरह अपनाएंगे, जैसे आपने 8 साल पहले किया था।"

निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने भी सोशल मीडिया पर इस पोस्टर को शेयर किया, जिससे फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

फिल्म के जबरदस्त पोस्टर में टाइगर श्रॉफ का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। उनके माथे से खून बह रहा है, आंखों में गुस्से की लपटें हैं, और वह मुंह में सिगरेट दबाए खड़े हैं। उनकी तीखी नजरें ऐसी हैं, मानो वह अपने दुश्मनों को चीरने के लिए तैयार हैं।

टाइगर के इस अवतार को देखकर अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई दी है। प्रशंसकों में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, "ये तो ब्लॉकबस्टर होगी!" तो किसी ने इसे "बवाल पोस्टर" कहा।

'बागी-4' के निर्देशन की जिम्मेदारी ए. हर्ष ने संभाली है, जो भजरंगी और वेधा जैसी कन्नड़ फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इस बार टाइगर श्रॉफ के साथ सोनम बाजवा और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि संजय दत्त इस फिल्म में एक खतरनाक विलेन की भूमिका निभाने वाले हैं।

बागी फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2016 में हुई थी, इसके बाद 2018 में बागी-2 और 2020 में बागी 3 आई थी। तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, और अब 'बागी-4' से भी ऐसी ही उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म 'बागी-4' के पोस्टर में टाइगर श्रॉफ का दमदार लुक आया सा
हाल ही में वह रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आए थे और अब जल्द ही वह बागी-4 में अपने जबरदस्त एक्शन अवतार में लौटने वाले हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News