Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

जगन्नाथ मंदिर उद्घाटन को लेकर दीघा में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रहेंगी मौजूद

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि सभी सरकारी दस्तावेजों में मंदिर का नाम बदलकर ‘श्री जगन्नाथ मंदिर’ किया जाए और इस संबंध में तुरंत निर्देश जारी किए जाएं

25 Apr 2025

जगन्नाथ मंदिर उद्घाटन को लेकर दीघा में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रहेंगी मौजूद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर ज़िले के समुद्रतटीय पर्यटन स्थल दीघा में आगामी 28 अप्रैल से शुरू हो रहे तीन दिवसीय जगन्नाथ मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यह मंदिर ओडिशा के प्रतिष्ठित पुरी श्री जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर निर्मित किया गया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। वे 28 अप्रैल को कोलकाता से दीघा पहुंचेंगी। 29 अप्रैल को मंदिर परिसर में विशेष महायज्ञ का आयोजन होगा।
पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक सौम्यदीप भट्टाचार्य के अनुसार, पूरे तीन दिनों के लिए लगभग दो हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा सादे कपड़ों में विशेष सुरक्षा बल और पुलिसकर्मी मंदिर परिसर समेत दीघा के अन्य प्रमुख स्थानों पर तैनात किए जाएंगे।
ड्रोन से निगरानी और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी की गई है। खासकर 30 अप्रैल को जब मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगी, तब सुरक्षा के सभी उपाय और भी अधिक सक्रिय रहेंगे।
इसके अलावा, प्रवेश और निकासी मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। हर आने-जाने वाले वाहन की तलाशी ली जा रही है ताकि कोई भी संदिग्ध गतिविधि रोकी जा सके। मंदिर परिसर में विशेष रूप से प्रशिक्षित सशस्त्र कमांडो भी मौजूद रहेंगे।
इस बीच मंदिर के नामकरण को लेकर राजनीतिक विवाद भी सामने आया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि मंदिर का नाम ‘श्री जगन्नाथ मंदिर’ की बजाय ‘जगन्नाथ धाम सांस्कृतिक केंद्र’ क्यों रखा गया।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि सभी सरकारी दस्तावेजों में मंदिर का नाम बदलकर ‘श्री जगन्नाथ मंदिर’ किया जाए और इस संबंध में तुरंत निर्देश जारी किए जाएं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जगन्नाथ मंदिर उद्घाटन में सीएम ममता बनर्जी रहेंगी मौजूद
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि सभी सरकारी दस्तावेजों में मंदिर का नाम बदलकर ‘श्री जगन्नाथ मंदिर’ किया जाए और इस संबंध में तुरंत निर्देश जारी किए जाएं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News