Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

बिरयानी के विवाद में रणक्षेत्र बना टिकियापाड़ा

जमकर चले ईंट-पत्थर और बम, कई घायल

27 Jan 2026

बिरयानी के विवाद में रणक्षेत्र बना टिकियापाड़ा

कोलकाता। टिकियापाड़ा इलाका रविवार देर रात भीषण हिंसा का गवाह बना। महज बिरयानी खरीदने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। उपद्रवियों ने इलाके में जमकर तांडव मचाया, जिसमें ईंट-पत्थर और कांच की बोतलों के साथ-साथ बमबाजी की भी खबरें हैं। इस हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विवाद की जड़ टिकियापाड़ा के पगलागेट स्थित एक बिरयानी की दुकान रही। 
बताया जा रहा है कि देर रात एक युवक दुकान पर बिरयानी खरीदने आया था। आरोप है कि उसने दुकान के पास थूक दिया, जिसका दुकानदार और वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध किया। देखते ही देखते यह बहस व्यक्तिगत विवाद से निकलकर दो मोहल्लों की प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई और आधी रात को पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों की ओर से भारी पथराव किया गया। गलियों में कांच की बोतलें और ईंटें बरसने लगीं। दहशत तब और बढ़ गई जब इलाके में बम फटने की आवाजें सुनाई दीं। उपद्रवियों ने सड़क किनारे खड़ी आम लोगों की गाडिय़ों को भी निशाना बनाया और उनमें जमकर तोडफ़ोड़ की। हमले में घायल एक युवक को लहूलुहान हालत में हावड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी स्थिति डॉक्टरों ने चिंताजनक बताई है। सूचना मिलते ही हावड़ा थाने की पुलिस भारी संख्या में बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। तनाव को देखते हुए इलाके में रैफ और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। 
हावड़ा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस हिंसा के सिलसिले में अब तक चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य दंगाइयों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद से टिकियापाड़ा और आसपास के इलाकों में भारी तनाव है। पुलिस ने साफ किया है कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिरयानी के विवाद में रणक्षेत्र बना टिकियापाड़ा
जमकर चले ईंट-पत्थर और बम, कई घायल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News