Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

तिलजला अग्निकांड : फैक्ट्री मालिक समेत दो गिरफ्तार, दो की मौत और तीन घायल

पुलिस अब आग लगने के कारणों और सुरक्षा मानकों में लापरवाही की जांच कर रही है

13 May 2026

तिलजला अग्निकांड : फैक्ट्री मालिक समेत दो गिरफ्तार, दो की मौत और तीन घायल

कोलकाता। महानगर कोलकाता के तिलजला इलाके में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री मालिक जाफर निशाद और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी बुधवार सुबह उस समय की गई जब जांच रिपोर्ट पेश होने से पहले ही प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।
मंगलवार दोपहर तपसिया के 50/1 जीजे खान रोड स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई थी। जानकारी के मुताबिक, टालिखोला मस्जिद के पास स्थित इस इमारत के भीतर चल रहे चमड़े के कारखाने में अचानक आग भड़क उठी, जिससे पूरा इलाका धुएं से भर गया। आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी घबरा गए और कई लोग जान बचाने के लिए बाथरूम में छिप गए। बाद में राहत और बचाव दल ने उन्हें बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें वेंटिलेशन पर रखा गया है।
घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांच कमेटी का गठन किया गया। मंगलवार रात करीब नौ बजे ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। पुलिस अब आग लगने के कारणों और सुरक्षा मानकों में लापरवाही की जांच कर रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तिलजला अग्निकांड : फैक्ट्री मालिक समेत दो गिरफ्तार
पुलिस अब आग लगने के कारणों और सुरक्षा मानकों में लापरवाही की जांच कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News