Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

सीईओ दफ्तर के बाहर फिर भिड़े टीएमसी-बीजेपी समर्थक

अदालत ने किसी भी आपत्ति को 7 अप्रैल तक सुलझाने का निर्देश दिया है

02 Apr 2026

सीईओ दफ्तर के बाहर फिर भिड़े टीएमसी-बीजेपी समर्थक

कोलकाता। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मतदाता सूची में नाम जोडऩे की प्रक्रिया रणक्षेत्र में तब्दील हो गई है। फॉर्म-6 को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को एक बार फिर हिंसक मोड़ ले चुका है। कोलकाता स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर तृणमूल के कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल अधिकारियों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद इलाके को छावनी में बदल दिया गया है। 
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय बलों की अतिरिक्त टुकडिय़ों को तैनात किया गया है। इस पूरे बवाल के केंद्र में फॉर्म-6 का वह आवेदन है, जिसका उपयोग नए मतदाता अपना नाम जोडऩे के लिए करते हैं। 
तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी सुनियोजित तरीके से बाहरी लोगों के नाम बंगाल की मतदाता सूची में दर्ज कराने की कोशिश कर रही है। टीएमसी नेतृत्व का दावा है कि एक ही दिन में लगभग 30,000 आवेदन जमा किए गए, जिसे ममता बनर्जी ने वोटर हाईजैकिंग का नाम दिया है। 
पार्टी के जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी ने सीधे तौर पर निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर इस जनसांख्यिकीय बदलाव की कोशिश पर रोक लगाने की मांग की है। गुरुवार को तनाव तब और बढ़ गया जब टीएमसी समर्थकों ने दावा किया कि उन्होंने कुछ लोगों को भारी मात्रा में (कथित तौर पर 400 से अधिक) फॉर्म-6 के साथ सीईओ कार्यालय में घुसते पकड़ा। इसके बाद टीएमसी और बीजेपी समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते नारेबाजी धक्का-मुक्की और झड़प में बदल गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। 
सीईओ मनोज कुमार अग्रवाल ने इस विवाद से खुद को दूर रखते हुए स्पष्ट किया है कि कार्यालय में कौन फॉर्म जमा कर रहा है, इसकी निगरानी करना उनका प्राथमिक कार्य नहीं है, बल्कि चुनाव संपन्न कराना है। इस मामले ने अब कानूनी रूप भी ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट में इस विवाद पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की पीठ ने मौखिक टिप्पणी की थी कि चुनाव से पहले फॉर्म-6 का बड़ी संख्या में जमा होना कोई असामान्य बात नहीं है और इस पर आपत्ति दर्ज कराने की एक निर्धारित प्रक्रिया है। अदालत ने किसी भी आपत्ति को 7 अप्रैल तक सुलझाने का निर्देश दिया है। 
वहीं, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि नामांकन की तारीखों तक है, और किसी भी फर्जीवाड़े को रोकने के लिए कड़ी जांच की जाएगी। फिलहाल सीईओ कार्यालय के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है और धारा 144 जैसा माहौल बना हुआ है। टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि वे इस साजिश के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेंगे। दूसरी ओर, बीजेपी ने इन आरोपों को आधारहीन बताते हुए कहा है कि तृणमूल हार के डर से नए मतदाताओं के पंजीकरण को रोकने की कोशिश कर रही है। इस सियासी घमासान ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल को बेहद संवेदनशील बना दिया है, जहाँ अब एक-एक नए मतदाता का पंजीकरण राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई बन गया है। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीईओ दफ्तर के बाहर फिर भिड़े टीएमसी-बीजेपी समर्थक
अदालत ने किसी भी आपत्ति को 7 अप्रैल तक सुलझाने का निर्देश दिया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News