Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

फलता पुनर्मतदान से पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, 24 मई तक गिरफ्तारी नहीं 

शिकायतों की समीक्षा के बाद निर्वाचन आयोग ने संबंधित केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया

18 May 2026

फलता पुनर्मतदान से पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, 24 मई तक गिरफ्तारी नहीं 

कोलकाता। फलता विधानसभा क्षेत्र में 21 मई को प्रस्तावित पुनर्मतदान से पहले तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी जहांगीर खान को कलकत्ता उच्च न्यायालय से अंतरिम राहत मिल गई है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सोमवार को सुनवाई के दौरान निर्देश दिया कि पुनर्मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक पुलिस जहांगीर खान के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगी। अदालत ने स्पष्ट किया कि तृणमूल प्रत्याशी को चुनाव लडऩे का पूरा अवसर दिया जाना चाहिए। साथ ही न्यायालय ने यह भी कहा कि जहांगीर खान को जांच में पूरा सहयोग करना होगा। अदालत के आदेश के अनुसार, अब तक उनके खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकियों के मामले में उन्हें अंतरिम रक्षाकवच प्रदान किया गया है। यह संरक्षण आगामी 24 मई तक प्रभावी रहेगा। उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह जहांगीर खान ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। उन्होंने अदालत को बताया कि हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और सार्वजनिक बयानों के कारण उन्हें आशंका है कि पुनर्मतदान से पहले पुलिस कार्रवाई की जा सकती है। दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने फलता में आयोजित एक जनसभा में जहांगिर खान पर तीखा हमला बोला था। मुख्यमंत्री ने कहा था, चुनाव खत्म होने दीजिए, उसके बाद उसका इंतजाम करूंगा। इसकी जिम्मेदारी मेरी है। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई थीं।
दक्षिण 24 परगना की राजनीति में पिछले कुछ वर्षों में जहांगीर खान एक प्रभावशाली चेहरा बनकर उभरे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान डायमंड हार्बर पुलिस जिले के पर्यवेक्षक और उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अजयपाल शर्मा तथा जहांगिर खान के बीच कथित टकराव भी काफी चर्चा में रहा था। 'एनकाउंटर स्पेशलिस्टÓ के रूप में चर्चित अजयपाल शर्मा की तुलना कई बार फिल्मी किरदार 'सिंघमÓ से की गई थी। इसके जवाब में जाहांगीर खान ने कहा था, वह सिंघम हो सकते हैं, लेकिन मैं भी पुष्पा हूं... झुकेगा नहीं। मतदान समाप्त होने के बाद विपक्षी दलों ने फलता विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर निष्पक्ष मतदान नहीं होने का आरोप लगाया था। शिकायतों की समीक्षा के बाद निर्वाचन आयोग ने संबंधित केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया। 
भारतीय जनता पार्टी ने लंबे समय से आरोप लगाया है कि फलता और डायमंड हार्बर क्षेत्र में जहांगीर खान के नेतृत्व में हिंसा, अवैध वसूली और बूथ कब्जाने जैसी घटनाएं हुईं। विपक्ष का दावा रहा है कि कई स्थानीय लोगों को क्षेत्र छोडऩे तक के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि जहांगीर खान ने इन सभी आरोपों को लगातार खारिज किया है। हाल ही में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए जहांगीर खान ने कहा था कि वह चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं और तृणमूल शासन के दौरान किए गए विकास कार्यों का जवाब जनता मतदान के जरिए देगी। अब उच्च न्यायालय से मिली अंतरिम राहत के बाद फलता उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जहांगीर खान को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत
शिकायतों की समीक्षा के बाद निर्वाचन आयोग ने संबंधित केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News