Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ के आरोप में टीएमसी पार्षद स्वपन समाद्दार गिरफ्तार

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने पीडि़त बुजुर्ग को जबरन कई पॉलिसी लेने पर मजबूर किया

10 Jun 2026

हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ के आरोप में टीएमसी पार्षद स्वपन समाद्दार गिरफ्तार

कोलकाता। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद कोलकाता नगर निगम के पार्षदों और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर कानूनी शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में नारकेलडांगा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 56 के टीएमसी पार्षद स्वपन समाद्दार को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
पुलिस ने मंगलवार रात एक स्थानीय महिला द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को स्वपन समाद्दार को फूलबागान इलाके से हिरासत में लिया और बाद में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस आरोपी पार्षद को लेकर नारकेलडांगा थाने पहुंची, तो वहां मौजूद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र भीड़ ने स्वपन समाद्दार पर सड़े अंडे फेंके और चोर-चोर के नारे लगाए। स्वपन समाद्दार साल 2021 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के दिन हुई भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकार की सनसनीखेज हत्या के मामले में भी सीबीआई की चार्जशीटेड आरोपियों में शामिल हैं। 
स्वपन समाद्दार की गिरफ्तारी के साथ ही राज्य में नई सरकार के आने के बाद से अब तक कोलकाता और साल्टलेक क्षेत्र के 10 से ज्यादा निगम पार्षदों को अलग-अलग मामलों में जेल भेजा जा चुका है। इसी सिलसिले में एक और बड़ी कार्रवाई वार्ड नंबर 63 की टीएमसी पार्षद और बोरो चेयरपर्सन सुष्मिता भट्टाचार्य चटर्जी और उनके पति सलिल चटर्जी पर हुई है। वाटगंज थाना पुलिस ने दोनों को एक बुजुर्ग से करीब 30 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने, धोखाधड़ी करने और उनके साथ मारपीट व गंभीर धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 
शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने पीडि़त बुजुर्ग को जबरन कई पॉलिसी लेने पर मजबूर किया। जब पीडि़त ने और पैसे देने से मना किया, तो उनके साथ सरेआम मारपीट की गई, कान पर गंभीर चोट पहुंचाई गई और उनकी बेटी को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। बंगाल के बदले सियासी हालात के बीच पुलिस इन सभी मामलों में पूरी मुस्तैदी से जांच को आगे बढ़ा रही है, जिससे विपक्षी खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ के आरोप में टीएमसी पार्षद गिरफ्तार
शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने पीडि़त बुजुर्ग को जबरन कई पॉलिसी लेने पर मजबूर किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News