वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना ज़िले के भांगड़ इलाके में गुरुवार देर रात तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता रज्जाक ख़ान
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना ज़िले के भांगड़ इलाके में गुरुवार देर रात तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता रज्जाक ख़ान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रात क़रीब 9:45 बजे चालताबेरिया इलाके में हुई, जब ख़ान घर लौट रहे थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने बेहद क़रीब से उन पर कई गोलियां चलाईं और गले पर धारदार हथियार से वार भी किया।
परिजन और स्थानीय लोग ख़ान को तुरंत नज़दीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रज्जाक ख़ान, टीएमसी के कानींग ईस्ट से विधायक शौकत मोल्ला के करीबी माने जाते थे। घटना के बाद बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग उनके घर और अस्पताल के बाहर जुट गए और दोषियों की जल्द गिरफ़्तारी की मांग करते हुए नारेबाज़ी करने लगे। इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। हालात काबू में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और हत्या की जांच शुरू कर दी गई है। पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।