Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

टॉलीवुड अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने पांडवेश्वर में तृणमूल के समर्थन में किया प्रचार

इस जनसैलाब ने पांडबेश्वर में एक बार फिर ‘जोड़ाफूल’ के पक्ष में माहौल बनने के संकेत दिया हैं

19 Apr 2026

टॉलीवुड अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने पांडवेश्वर में तृणमूल के समर्थन में किया प्रचार

आसनसोल। पांडबेश्वर में चुनावी गर्मी अपने चरम पर है, लेकिन रविवार को तेज धूप में भी टॉलीवुड अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के समर्थन में भव्य रोड शो किया। जिसने पूरे इलाके का माहौल बदल दिया।
गाइघाटा मोड़ से हरिपुर बाजार तक निकले इस रोड शो में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सड़क के दोनों किनारों पर खड़े लोगों का जनसैलाब ऐसा लग रहा था मानो कोई विजय जुलूस हो। ‘खेला होबे’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और कई किलोमीटर तक का रास्ता मानो थम सा गया। घरों की छतों और बालकनियों से लोग अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए जुटे नजर आए।
श्राबंती चटर्जी का आकर्षण और उम्मीदवार नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती की जनसंपर्क रणनीति का असर साफ दिखाई दिया। हूड-खुली जीप में खड़े होकर अभिनेत्री मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन करती रहीं, जबकि समर्थक उन्हें देखने और सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए। इस दौरान सड़क किनारे खड़े लोगों पर फूलों की वर्षा भी की गई। जैसे ही जुलूस हरिपुर बाजार पहुंचा, वह एक विशाल जनसमूह में बदल गया। तृणमूल के कार्यकर्ता और समर्थक रंग-अबीर के साथ जश्न में डूबे नजर आए।
इस जनसैलाब ने पांडबेश्वर में एक बार फिर ‘जोड़ाफूल’ के पक्ष में माहौल बनने के संकेत दिया हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


श्राबंती चटर्जी ने तृणमूल के समर्थन में किया प्रचार
इस जनसैलाब ने पांडबेश्वर में एक बार फिर ‘जोड़ाफूल’ के पक्ष में माहौल बनने के संकेत दिया हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News