Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

तृणमूल का सरकार पर आराेप - ममता बनर्जी की सुरक्षा से पुराने कर्मियों को हटाया गया

सांसद कल्याण बनर्जी ने भी इस पर टिप्पणी की है और इस कार्रवाई को दुर्भाग्यजनक बताया है

18 Jun 2026

तृणमूल का सरकार पर आराेप - ममता बनर्जी की सुरक्षा से पुराने कर्मियों को हटाया गया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का आरोप है कि ममता बनर्जी की सुरक्षा में पिछले दो दशकों से तैनात सरकारी सुरक्षा कर्मियों (पीएसओ) को हटा दिया गया है।
राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता डैरेक ओ ब्रायन ने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस संबंध में जानकारी दी। उनके अनुसार, बुधवार शाम धर्मतला से सुभाष मल्लिक स्क्वायर तक निकाले गए मार्च के दौरान ममता बनर्जी की सुरक्षा में पुराने पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन शाम लगभग 7:30 बजे उन्हें हटा दिया गया और उनकी जगह नए सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति कर दी गई।
डेरेक ओ' ब्रायन ने दावा किया कि हटाए गए सुरक्षा कर्मी करीब 20 वर्षों से ममता बनर्जी की सुरक्षा से जुड़े हुए थे। तृणमूल का कहना है कि इस बदलाव को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
इसी बीच, किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास के बाहर अस्थायी ‘व्यू कटर’ या दृश्य अवरोधक दीवार भी लगाई गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह व्यवस्था सुरक्षा कारणों से की गई है ताकि बाहर से आवास के भीतर की गतिविधियों पर सीधे नजर न रखी जा सके।
नवान्न सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री के आवास की सुरक्षा की जिम्मेदारी सुरक्षा निदेशालय के अधीन है और उसी स्तर पर सुरक्षा समीक्षा के बाद इस अस्थायी संरचना को लगाने का निर्णय लिया गया है।
हालांकि, राज्य प्रशासन की ओर से सुरक्षा कर्मियों में बदलाव या व्यू कटर लगाए जाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए मामले पर निगरानी बनाए रखने की बात कही है। सांसद कल्याण बनर्जी ने भी इस पर टिप्पणी की है और इस कार्रवाई को दुर्भाग्यजनक बताया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता बनर्जी की सुरक्षा से पुराने कर्मियों को हटाया गया
सांसद कल्याण बनर्जी ने भी इस पर टिप्पणी की है और इस कार्रवाई को दुर्भाग्यजनक बताया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News