Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आई-पैक पर ईडी की छापेमारी काे लेकर तृणमूल-भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप तेज

भाजपा नेता ने कहा कि जांच प्रक्रिया जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

02 Apr 2026

आई-पैक पर ईडी की छापेमारी काे लेकर तृणमूल-भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप तेज

कोलकाता। इसी साल जनवरी में राजनीतिक रणनीति परामर्श संस्था आई-पैक से जुड़े अधिकारियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कई शहरों में छापेमारी को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। तृणमूल कांग्रेस ने इसे भाजपा की ओर से उसके चुनाव अभियान को बाधित करने की “हताश कोशिश” बताया है।
अधिकारियों के अनुसार, ईडी ने पश्चिम बंगाल से जुड़े कथित कोयला तस्करी और चोरी के मामले की जांच के सिलसिले में बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। इनमें आई-पैक के सह-संस्थापक और निदेशक ऋषि राज सिंह के परिसर भी शामिल बताए गए हैं।
तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुनाल घोष ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार शुरू होने के समय केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से भाजपा उनकी पार्टी को परेशान करने की कोशिश कर रही है। उनका दावा था कि इस कार्रवाई का उद्देश्य तृणमूल कांग्रेस की चुनावी रणनीति की जानकारी हासिल करना है।
कुनाल घोष ने कहा कि इससे पहले जनवरी में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी और भाजपा इस तरह के तरीकों से राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे कदमों से जनता का समर्थन तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में और मजबूत होगा।
उल्लेखनीय है कि, जनवरी में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी कोलकाता में आई-पैक के एक निदेशक के आवास पर चल रही तलाशी के दौरान वहां पहुंची थीं और उन्होंने आरोप लगाया था कि एजेंसी तृणमूल कांग्रेस की आंतरिक चुनावी रणनीति से जुड़े दस्तावेज जब्त करना चाहती है।
वहीं, भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने तृणमूल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि छापेमारी का चुनाव से कोई संबंध नहीं है और यह कोयला तथा पशु तस्करी से जुड़े मामलों की चल रही जांच का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसे मामलों में तृणमूल के कई नेताओं और मंत्रियों पर कार्रवाई हुई है। भाजपा नेता ने कहा कि जांच प्रक्रिया जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, आई-पैक के निदेशक ऋषि राज सिंह और प्रतीक जैन को हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए तलब किया था। दोनों ने इन नोटिसों को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है और चुनावी कार्यों का हवाला दिया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईडी छापेमारी काे लेकर टीएमसी-बीजेप में आरोप-प्रत्यारोप तेज
भाजपा नेता ने कहा कि जांच प्रक्रिया जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News