Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले को लेकर तृणमूल का भाजपा पर हमला

इस घटना के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है

30 May 2026

अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले को लेकर तृणमूल का भाजपा पर हमला

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि राजनीतिक हिंसा और डराने-धमकाने की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंच रहा है।
तृणमूल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि अभिषेक बनर्जी पर हुआ कथित हमला भाजपा की राजनीति का वास्तविक चेहरा उजागर करता है। पार्टी के अनुसार, यदि एक मौजूदा सांसद को दिनदहाड़े निशाना बनाया जा सकता है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
पार्टी ने बयान में कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेदों का समाधान संवाद और संवैधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिए, न कि हिंसा और धमकी के जरिए। तृणमूल ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक संस्थाओं और राजनीतिक संस्कृति को कमजोर करती हैं।
बयान में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा गया कि क्या यही लोकतंत्र और सुशासन का वह मॉडल है, जिसकी चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी लगातार करते हैं। पार्टी ने दावा किया कि राजनीतिक हिंसा और धमकी भाजपा शासन की पहचान बनती जा रही है।
तृणमूल कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि घटना में शामिल लोगों को फिलहाल राजनीतिक संरक्षण मिल सकता है, लेकिन उन्हें अंततः जवाबदेही का सामना करना पड़ेगा। पार्टी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए इस घटना को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताया।
गौरतलब है कि, दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान उनके साथ कथित ताैर पर धक्का-मुक्की और अंडे व जूते फेंके जाने की घटनाएं सामने आई थीं। इस घटना के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक पर कथित हमले को लेकर तृणमूल का भाजपा पर हमला
इस घटना के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News