Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

दार्जिलिंग में तृणमूल का पीछे हटी, अनीत थापा के उम्मीदवार लडेंगे चुनाव

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे खतरनाक पार्टी बताया और कहा कि तृणमूल ने उन्हें सम्मान और स्वतंत्रता दी है

16 Mar 2026

दार्जिलिंग में तृणमूल का पीछे हटी, अनीत थापा के उम्मीदवार लडेंगे चुनाव

कोलकाता। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सूबे की सियासत में बड़े बदलावों का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ जहां दक्षिण बंगाल में कद्दावर नेता अराबुल इस्लाम ने तृणमूल से नाता तोड़कर नई शुरुआत का एलान किया है, वहीं उत्तर बंगाल के पहाड़ों में ममता बनर्जी ने एक बड़ी रणनीतिक चाल चलते हुए दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कर्सियांग की तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है। तृणमूल यहां अनित थापा के नेतृत्व वाले भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा का समर्थन करेगी। दार्जिलिंग की राजनीति में इस बार का समीकरण पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। चुनावी कार्यक्रम घोषित होते ही अनित थापा ने पहाड़ की तीनों सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया। थापा ने स्पष्ट किया कि वे तृणमूल के साथ गठबंधन में हैं, लेकिन उनकी पार्टी अपने ही चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी। 
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे खतरनाक पार्टी बताया और कहा कि तृणमूल ने उन्हें सम्मान और स्वतंत्रता दी है। दूसरी ओर, भाजपा खेमे में अभी भी असमंजस की स्थिति है। पार्टी का गोरखा जनमुक्ति मोर्चा यानी विमल गुरुंग गुट और जीएनएलएफ के साथ गठबंधन को लेकर मंथन जारी है। हमरो पार्टी भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अनीत थापा के उम्मीदवार लडेंगे चुनाव
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे खतरनाक पार्टी बताया और कहा कि तृणमूल ने उन्हें सम्मान और स्वतंत्रता दी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News