Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

नानूर में तृणमूल बूथ अध्यक्ष की हत्या, पांच घायल

मृत बूथ अध्यक्ष की पहचान 50 वर्षीय रासबिहारी सरकार उर्फ (दोदन) के रूप में हुई है। वह नानूर के थुपसरा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष थे।

06 Dec 2025

नानूर में तृणमूल बूथ अध्यक्ष की हत्या, पांच घायल

बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नानूर में शुक्रवार देर रात तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मृत बूथ अध्यक्ष की पहचान 50 वर्षीय रासबिहारी सरकार उर्फ (दोदन) के रूप में हुई है। वह नानूर के थुपसरा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष थे।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात थुपसरा के पातिछाडा गांव स्थित नाटमंदिर में ग्रामीण आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दो पक्षों के बीच अचानक विवाद उत्पन्न हो गया। आरोप है कि उसी समय एक समूह लोहे के रॉड, शाबल और अन्य हथियार लेकर वहां पहुंचा और अंधाधुंध हमला कर दिया।

अपराधियों ने रासबिहारी को जमीन पर गिराकर लगातार प्रहार किए। उन्हें बचाने का प्रयास करते हुए पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रासबिहारी को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल पांचों व्यक्तियों का इलाज पूर्व बर्दवान के मंगोलकोट ब्लॉक अस्पताल में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला इतनी तेजी से हुआ कि किसी को बचाव या प्रतिरोध का अवसर नहीं मिल सका। हमला कर अपराधी तुरंत वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर नानूर थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की। क्षेत्र में अभी भी तनाव बना हुआ है।

मृतक के पुत्र मानव सरकार ने बताया, “पार्टी कार्यालय से लौटकर नाटमंदिर के निकट पहुंचे ही थे कि शाबल और लोहे के रॉड से कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटनास्थल पर ही पिता की मृत्यु हो गई। हमारे पांच साथी घायल हैं। हमने थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। हम पिता की हत्या के दोषियों को कठोर दंड दिलाने की मांग करते हैं।”

पुलिस का मानना है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद इस घटना का कारण हो सकता है। हालांकि यह हमला अचानक हुए विवाद का परिणाम था या पूर्व नियोजित, इसकी जांच जारी है। पुलिस गांव में तलाशी अभियान चला रही है तथा आरोपितो की तलाश में छापेमारी कर रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नानूर में तृणमूल बूथ अध्यक्ष की हत्या, पांच घायल
मृत बूथ अध्यक्ष की पहचान 50 वर्षीय रासबिहारी सरकार उर्फ (दोदन) के रूप में हुई है। वह नानूर के थुपसरा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष थे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News