Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

फलता उपचुनाव से पीछे हटे तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान, शुभेंदु के ‘स्पेशल पैकेज’ का किया स्वागत

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि चुनाव प्रचार के दौरान जहांगीर खान को तृणमूल नेतृत्व का अपेक्षित समर्थन नहीं मिला

19 May 2026

फलता उपचुनाव से पीछे हटे तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान, शुभेंदु के ‘स्पेशल पैकेज’ का किया स्वागत

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के फलता विधानसभा क्षेत्र में होने वाले पुनर्मतदान से ठीक 48 घंटे पहले तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी मुकाबले से खुद को अलग करने की घोषणा कर दी। मंगलवार को प्रचार के अंतिम दिन आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि वह अब इस चुनाव में नहीं लड़ेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा घोषित ‘स्पेशल पैकेज’ का स्वागत भी किया।
जहांगीर खान ने कहा कि फलता के विकास और क्षेत्र की शांति के हित में उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने फलता के विकास के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की है और वह चाहते हैं कि क्षेत्र में अधिक विकास हो। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि चुनाव से हटने का निर्णय पार्टी नेतृत्व या अभिषेक बनर्जी के निर्देश पर लिया गया है या नहीं।
नामांकन वापसी की समयसीमा समाप्त हो चुकी है इसलिए चुनाव मैदान से हटने के बावजूद इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन में जहांगीर खान का नाम बना रहेगा। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार देवांशु पंडा के समर्थन में फलता में रोड शो कर रहे हैं। जहांगीर की घोषणा के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह देखा गया।
संवाददाता सम्मेलन में भावुक नजर आए जहांगीर खान ने कहा कि उनका सपना ‘सोनार फलता’ बनाने का था और क्षेत्र के लोगों के हित को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है। हालांकि उन्होंने चुनाव से हटने के पीछे किसी राजनीतिक दबाव या पार्टी निर्देश की बात से बचते हुए कहा कि अब वह इस मुद्दे पर और कुछ नहीं बोलना चाहते।
उल्लेखनीय है कि 29 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव के दौरान फलता के कई बूथों में कथित अनियमितताओं और ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने पुनर्मतदान की मांग की थी। बाद में निर्वाचन आयोग ने फलता में पुनर्निर्वाचन कराने का फैसला लिया। इस बीच राज्य में भाजपा बहुमत के साथ पहली बार सत्ता में आई।
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि चुनाव प्रचार के दौरान जहांगीर खान को तृणमूल नेतृत्व का अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। अंतिम चरण के मतदान से पहले अभिषेक बनर्जी ने उनके समर्थन में प्रचार किया था, लेकिन उसके बाद पार्टी का कोई बड़ा नेता उनके पक्ष में मैदान में नहीं उतरा।
सोमवार को जहांगीर खान ने गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। वहीं, चुनावी अनियमितताओं के आरोपों पर उन्होंने कहा कि उन्होंने उम्मीदवार के तौर पर निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन किया और किसी प्रकार की गड़बड़ी उनके निर्देश पर नहीं हुई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फलता उपचुनाव से पीछे हटे तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि चुनाव प्रचार के दौरान जहांगीर खान को तृणमूल नेतृत्व का अपेक्षित समर्थन नहीं मिला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News