Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

अभिषेक की सभा में शामिल होने के लिए आठ किमी दौड़े तृणमूल प्रत्याशी रामजीवन मांडी

वहीं रामजीवन ने कहा कि, “मैं जनता से सीधा जुड़ने और उनकी समस्याएं समझने के लिए दौड़ते हुए सभा तक पहुंचा, यही मेरा असली प्रचार है

25 Mar 2026

अभिषेक की सभा में शामिल होने के लिए आठ किमी दौड़े तृणमूल प्रत्याशी रामजीवन मांडी

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के केशियाड़ी विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी रामजीवन मांडी ने बुधवार को अभिनव चुनाव प्रचार के जरिए लोगों का ध्यान आकर्षित किया। तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की सभा में शामिल होने के लिए मांडी ने करीब आठ किलोमीटर की दूरी दौड़कर तय की।
जानकारी के अनुसार, मांडी ने दांतन के मनोहरपुर से दौड़ शुरू की और सभा स्थल दांतन घोलाई मोड़ तक लगातार दौड़ते हुए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रास्ते में आम लोगों से मुलाकात कर जनसंपर्क भी किया। उनके इस अनोखे प्रचार अभियान को लेकर सुबह से ही इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा।
स्थानीय लोगों ने प्रत्याशी के इस प्रयास को सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि इस तरह का सीधा संपर्क चुनावी माहौल में नई ऊर्जा भरता है। वहीं रामजीवन ने कहा कि, “मैं जनता से सीधा जुड़ने और उनकी समस्याएं समझने के लिए दौड़ते हुए सभा तक पहुंचा, यही मेरा असली प्रचार है।”
उल्लेखनीय है कि चुनावी सरगर्मी के बीच तृणमूल प्रत्याशी का यह दौड़ प्रचार क्षेत्र में खासा चर्चा का विषय बन गया है और आम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक की सभा में शामिल होने के लिए आठ किमी दौड़े मांडी
वहीं रामजीवन ने कहा कि, “मैं जनता से सीधा जुड़ने और उनकी समस्याएं समझने के लिए दौड़ते हुए सभा तक पहुंचा, यही मेरा असली प्रचार है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News