Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला, एसआईआर को लेकर निशाना

आयोग से मुलाकात के बाद तृणमूल नेताओं ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने आयोग के समक्ष अबतक 40 लोगों की मृत्यु होने की बात कही, जिसे एसआईआर से जोड़ा जा रहा है।

28 Nov 2025

तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला, एसआईआर को लेकर निशाना

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को दिल्ली में चुनाव आयोग से मिला और मुख्य रूप से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित अपनी शिकायतें उसके समक्ष रखी। तृणमूल कांग्रेस के 10 सांसदों वाले इस प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से करीब दो घंटे तक बातचीत की।

आयोग से मुलाकात के बाद तृणमूल नेताओं ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने आयोग के समक्ष अबतक 40 लोगों की मृत्यु होने की बात कही, जिसे एसआईआर से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग को इसके लिए दोषी बताया। इस दौरान हमने पांच प्रश्न उठाए जिनका हमें जवाब नहीं मिला।

तृणमूल कांग्रेस वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रॉयन ने कहा कि हमने 40 लोगों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी। इनकी मौत सीधे एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी थीं। हैरानी की बात है कि चुनाव आयोग ने इन्हें केवल आरोप कह कर खारिज कर दिया। उनका मानना है कि ‘चुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हैं।’

महुआ मोइत्रा ने कहा कि हमने पाँच खास सवाल उठाए। हमने पूछा कि अगर एसआईआर का मकसद गैर-नागरिकों की पहचान करना था तो बिहार में फाइनल गिनती क्या थी? एसआईआर केवल बंगाल में ही क्यों किया जा रहा है, अन्य पूर्वोत्तर के राज्यों में भी घुसपैठ को लेकर चिंता है? असम में सिर्फ स्पेशल रिवीजन क्यों हो रहा है, इंटेंसिव क्यों नहीं? चुनाव आयोग कहता है कि पिछली मतदाता सूची भरोसे लायक नहीं है तो इस तर्क से पूरी लोकसभा की वैधता पर सवाल उठते हैं?

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला, एसआईआर
आयोग से मुलाकात के बाद तृणमूल नेताओं ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने आयोग के समक्ष अबतक 40 लोगों की मृत्यु होने की बात कही, जिसे एसआईआर से जोड़ा जा र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News