Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

तृणमूल कांग्रेस ने बॉबी कोले को किया पार्टी से निष्कासित

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने सोमवार को मेदिनीपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तृणमूल के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्सी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

07 Jul 2025

तृणमूल कांग्रेस ने बॉबी कोले को किया पार्टी से निष्कासित

खड़गपुर। खड़गपुर में वामपंथी नेता की सरेआम पिटाई को लेकर जारी विवाद के बीच तृणमूल कांग्रेस ने कड़ा कदम उठाते हुए बॉबी कोले को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने सोमवार को मेदिनीपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तृणमूल के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्सी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

दरअसल, 30 जून को खड़गपुर में वामपंथी नेता अनिल दास की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में बॉबी कोले सहित तीन अन्य महिलाएं अनिल दास को सार्वजनिक रूप से पिटती हुई नजर आईं थी। इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया था।

विवाद के बाद तृणमूल कांग्रेस की ओर से खड़गपुर थाने में बॉबी कोले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। साथ ही, तृणमूल के मेदिनीपुर जिलाध्यक्ष सुजॉय हाजरा ने उन्हें शोकॉज नोटिस जारी किया था। अपने जवाब में बॉबी कोले ने कहा कि उन्होंने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया था। हालांकि, पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनके जवाब से पार्टी संतुष्ट नहीं हुई और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि दुर्भाग्यवश, बॉबी कोले हमारी पार्टी की कार्यकर्ता थीं। उन्होंने एक वरिष्ठ वामपंथी नेता के साथ अशालीन और असामाजिक व्यवहार किया। इस वजह से उन्हें शोकॉज किया गया था। हमारी पार्टी में अनुशासन बेहद सख्त है। प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्सी के निर्देश पर उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है।

वहीं माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने तृणमूल की कार्रवाई को दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना को इतने दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की। तृणमूल तब तक चुपचाप बैठी रही जब तक जनता का गुस्सा चरम पर नहीं पहुंच गया। असल में, खड़गपुर की जनता की प्रतिक्रिया को देखते हुए पार्टी के पास अब बॉबी कोले से पल्ला झाड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।

उल्लेखनीय है कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पहले से ही कई बार यह स्पष्ट कर चुके हैं कि पार्टी किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेगी। बबी कोले के खिलाफ की गई यह कार्रवाई उसी दिशा में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल कांग्रेस ने बॉबी कोले को किया पार्टी से निष्कासित
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने सोमवार को मेदिनीपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तृणमूल के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत ब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News