Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

दिलीप घोष के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से शिकायत, पुलिसकर्मियों को धमकाने का आरोप

तृणमूल कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि यह बयान भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है

25 Mar 2026

दिलीप घोष के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से शिकायत, पुलिसकर्मियों को धमकाने का आरोप

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि खड़गपुर में हाल में आयोजित एक चुनावी सभा के दौरान उन्होंने चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मारने-पीटने की धमकी दी।
पार्टी की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि एक वायरल वीडियो में दिलीप घोष खड़गपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक को लेकर हिंसक और डराने वाली टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं।
इस मामले में दिलीप घोष की तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।
तृणमूल कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि यह बयान भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की जाए और दिलीप घोष को राज्य में तैनात पुलिस अधिकारियों को धमकी देने या उनके खिलाफ हिंसक बयान देने से रोका जाए।
पार्टी ने यह भी बताया कि 16 मार्च को भी कालीघाट और चेतला इलाके में तृणमूल नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों को कथित तौर पर धमकाने के आरोप में दिलीप घोष के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई थी।
उल्लेखनीय है कि 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना चार मई को होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिलीप के खिलाफ तृणमूल ने की चुनाव आयोग से शिकायत
तृणमूल कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि यह बयान भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News