Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

एसआईआर के विरोध में तृणमूल का आंदोलन तेज, मंत्री उदयन गुहा ने शुरू की भूख हड़ताल

अनशन कितने समय तक जारी रहेगा, इस सवाल पर उदयन गुहा ने कहा कि जब तक उनके शरीर में सांस है वह तब तक अनशन जारी रखेंगे

09 Mar 2026

एसआईआर के विरोध में तृणमूल का आंदोलन तेज, मंत्री उदयन गुहा ने शुरू की भूख हड़ताल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक विवाद के बीच तृणमूल कांग्रेस का आंदोलन और तेज हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता में चल रहे विरोध प्रदर्शन के समानांतर राज्य के उत्तर बंग विकास मंत्री उदयन गुहा ने सोमवार को कूचबिहार जिले के दिनहाटा में अनशन शुरू किया।
उदयन गुहा ने आरोप लगाया कि भारत निर्वाचन आयोग ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दबाव में आकर पश्चिम बंगाल के आम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए हैं। इसके विरोध में दिनहाटा में उनके नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सामूहिक अनशन पर बैठ गए हैं।
मंत्री ने कहा कि विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य उन बड़ी संख्या में मतदाताओं के नामों का भी विरोध करना है जिन्हें कथित “तार्किक विसंगतियों” के आधार पर ‘अंडर एडजुडिकेशन’ श्रेणी में डाल दिया गया है।
उदयन गुहा के अनुसार कूचबिहार जिले में 2.37 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम इस श्रेणी में रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे हैं, जबकि दिनहाटा में भी इसी मुद्दे को लेकर सामूहिक अनशन शुरू किया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और आम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने या उन्हें लंबित सूची में रखने से लोगों को मानसिक पीड़ा हो रही है। गुहा ने कहा कि आयोग यह भी स्पष्ट नहीं कर रहा कि लंबित सूची का निपटारा कब किया जाएगा।
भाजपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यदि रोहिंग्या या अवैध घुसपैठिए पाए जाते हैं तो उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाएं और कानून के अनुसार कार्रवाई भी की जाए। लेकिन उनका आरोप है कि जिन क्षेत्रों में भाजपा कमजोर है, वहां योजनाबद्ध तरीके से मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं।
अनशन कितने समय तक जारी रहेगा, इस सवाल पर उदयन गुहा ने कहा कि जब तक उनके शरीर में सांस है वह तब तक अनशन जारी रखेंगे।
उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पिछले शुक्रवार से कोलकाता में धरना शुरू किया है। उनका आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से मनमाने ढंग से नाम हटाए जा रहे हैं, जिसके खिलाफ तृणमूल कांग्रेस राज्य भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसआईआर के विरोध में तृणमूल का आंदोलन तेज
अनशन कितने समय तक जारी रहेगा, इस सवाल पर उदयन गुहा ने कहा कि जब तक उनके शरीर में सांस है वह तब तक अनशन जारी रखेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News