Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तृणमूल कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह बिखर रही : सुकांत मजूमदार

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस “ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है” और पार्टी के भीतर सांसदों के समर्थन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

12 Jun 2026

तृणमूल कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह बिखर रही : सुकांत मजूमदार

सिलीगुड़ी। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस “ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है” और पार्टी के भीतर सांसदों के समर्थन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मजूमदार ने कहा कि राज्यसभा के बाद अब लोकसभा के लगभग 20 तृणमूल सांसदों के हस्ताक्षर सामने आने से पार्टी के अंदर असंतोष साफ झलक रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “उधर कितने सांसद हैं यह मत गिनिए, ममता बनर्जी के साथ कितने हैं यह गिनिए—संख्या लगातार कम होती जाएगी।” उनका दावा था कि धीरे-धीरे सभी नेता पार्टी छोड़कर दूसरी ओर चले जाएंगे।

अभिषेक बनर्जी की हालिया अदालत में पेशी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के कारण उन्हें मजबूरी में जाना पड़ा। “जो ‘राजा’ की तरह रहने के आदी थे, उन्हें अब अदालत जाना पड़ रहा है,” उन्होंने कटाक्ष किया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पहले केंद्रीय जांच एजेंसियों सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के बुलावे को नजरअंदाज किया जाता था।

मजूमदार ने पार्टी के भीतर मतभेदों का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी जैसे कई वरिष्ठ नेताओं के साथ अभिषेक बनर्जी के संबंध अच्छे नहीं है। उन्होंने कहा, पैराशूट से उतरकर कोई नेता बन जाए, यह पुराने नेता स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस को तय करना चाहिए कि वह कल्याण बनर्जी को रखेगी या अभिषेक बनर्जी को।

उन्होंने यह भी बताया कि वह आज मालदा में एक प्रशासनिक बैठक में शामिल होंगे, जहां से उत्तर बंगाल की राजनीति को लेकर और बयान दे सकते है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह बिखर रही : सुकांत मजूमद
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News