Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

आठ सौ कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए हाईकोर्ट पहुंची तृणमूल

अब इस मामले में उच्च न्यायालय की सुनवाई पर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों हलकों की नजरें टिकी हैं

20 Apr 2026

आठ सौ कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए हाईकोर्ट पहुंची तृणमूल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि चुनाव आयोग राज्यभर में उसके लगभग आठ सौ कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की तैयारी कर रहा है। इस आशंका को लेकर पार्टी ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
मुख्य न्यायाधीश सुजय पाल और न्यायमूर्ति पार्थसारथी सेन की खंडपीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया गया। अदालत ने याचिका दायर करने की अनुमति दे दी है। मामले की सुनवाई बुधवार को हो सकती है।
तृणमूल समर्थकों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी ने अदालत में कहा कि राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने पुलिस के माध्यम से विधानसभा क्षेत्रों से तृणमूल कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों की गिरफ्तारी की आशंका है और अदालत को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।
पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी चुनाव प्रचार सभाओं में यह आरोप लगाती रही हैं कि तृणमूल नेताओं, कार्यकर्ताओं और बूथ एजेंटों को मतदान से पहले गिरफ्तार करने की साजिश चल रही है। उन्होंने पार्टी संगठन को वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश भी दिए हैं।
दूसरी ओर, चुनाव आयोग निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई कर रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अब तक राज्यभर में दो लाख से अधिक संभावित उपद्रवियों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। इसे अभूतपूर्व कदम माना जा रहा है।
इसके अलावा प्रथम चरण के मतदान से पहले एक ही रात में 135 चिन्हित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कूचबिहार, दक्षिण 24 परगना, मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों के आरोपित शामिल बताए गए हैं।
अब इस मामले में उच्च न्यायालय की सुनवाई पर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों हलकों की नजरें टिकी हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


800 कार्यकर्ता गिरफ्तार, हाईकोर्ट पहुंची तृणमूल
अब इस मामले में उच्च न्यायालय की सुनवाई पर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों हलकों की नजरें टिकी हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News