Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

तृणमूल पार्टी कार्यालय में आग, तृणमूल–भाजपा आमने-सामने

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

02 Feb 2026

तृणमूल पार्टी कार्यालय में आग, तृणमूल–भाजपा आमने-सामने

हुगली। हुगली जिले के गोघाट थाना अंतर्गत नकुंडा ग्राम पंचायत के कुलिया इलाके में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में आग लगाए जाने का आरोप सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि भाजपा समर्थित असामाजिक तत्वों ने रविवार रात अंधेरे का फायदा उठाकर पार्टी कार्यालय में आग लगा दी, जिससे तृणमूल के झंडे और फेस्टून जलकर नष्ट हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने गोघाट थाने को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
तृणमूल नेताओं का आरोप है कि जहां इलाके में भाजपा के झंडे लहराते दिख रहे हैं, वहीं पार्टी कार्यालय में लगे तृणमूल के झंडों को खास तौर पर जलाया गया है। पार्टी कार्यालय के दरवाजे पर आग लगने के स्पष्ट निशान भी मौजूद हैं।
हालांकि, भाजपा ने इस घटना से किसी भी तरह का संबंध होने से साफ इनकार किया है।
भाजपा का कहना है कि यह घटना तृणमूल कांग्रेस के आंतरिक गुटबाजी का नतीजा है।
भाजपा नेताओं के अनुसार, हाल ही में तृणमूल की विभिन्न क्षेत्रीय समितियों की घोषणा के बाद से पार्टी के भीतर गुटीय संघर्ष तेज हो गया है।
भाजपा का दावा है कि कभी गोघाट स्थित तृणमूल के ब्लॉक पार्टी कार्यालय में तालाबंदी की जाती है, तो कभी तृणमूल के ही कार्यकर्ता सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन करते नजर आते हैं। कुछ दिन पहले कुलिया स्थित पार्टी कार्यालय में भी ताला लगाए जाने की घटना सामने आई थी।
इस पूरे मामले पर भाजपा के आरामबाग सांगठनिक जिले के महासचिव डोलन दास ने सोमवार को स्पष्ट रूप से कहा कि इस आगजनी की घटना से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है और यह तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी का परिणाम है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल पार्टी कार्यालय में आग, तृणमूल–भाजपा आमने-सामने
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News