Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयाेग काे लिखा पत्र, चुनाव अधिकारियों पर लगाया पक्षपात का आरोप

पार्टी ने विशेष रूप से राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

08 Apr 2026

तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयाेग काे लिखा पत्र, चुनाव अधिकारियों पर लगाया पक्षपात का आरोप

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल के चुनाव अधिकारियों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में राजनीतिक पक्षपात करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने विशेष रूप से राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

यह पत्र तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा के चार सदस्यों डेरेक ओ ब्रायन, सागरिका घोष, मेनका गुरुस्वामी और साकेत गोखले ने संयुक्त रूप से भेजा है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि पूर्वी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम में आधिकारिक दौरे के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी एक स्थानीय भाजपा नेता के साथ देखे गए, जिससे उनकी निष्पक्षता पर प्रश्न उठता है।

उल्लेखनीय है कि, नंदीग्राम से इस बार भाजपा के उम्मीदवार राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी हैं, जो वर्तमान विधायक भी हैं।

तृणमूल कांग्रेस ने अपने पत्र में दावा किया है कि कालिचरणपुर क्षेत्र के एक भाजपा पदाधिकारी तपन कुमार महापात्र को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ क्षेत्र में घूमते देखा गया। पार्टी का कहना है कि किसी राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्ति की चुनाव प्रशासन के साथ इस प्रकार की निकटता चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पत्र में एक अन्य अधिकारी सूरजित राय का भी उल्लेख किया गया है, जो पहले नंदीग्राम द्वितीय प्रखंड के प्रखंड विकास अधिकारी थे। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उनके शुभेंदु अधिकारी के साथ निकट संबंधों के प्रमाण पहले भी सामने आ चुके हैं और इसके बावजूद उन्हें नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र का निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था।

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त कुछ अन्य अधिकारियों के भी भाजपा नेताओं से निकट संबंध रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के अनुसार ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति से यह आशंका पैदा होती है कि चुनाव प्रक्रिया संविधान के अनुरूप अपेक्षित निष्पक्षता के साथ संचालित नहीं हो रही है।

पत्र के अंत में तृणमूल कांग्रेस ने भारत निर्वाचन आयोग से मामले का तत्काल संज्ञान लेने तथा यह सुनिश्चित करने की मांग की है कि चुनाव से जुड़े सभी अधिकारी व्यवहार और छवि दोनों ही स्तर पर पूरी तरह निष्पक्ष दिखाई दें।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयाेग काे लिखा पत्र, चुनाव अधिका
पार्टी ने विशेष रूप से राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News