Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

मेदिनीपुर में तृणमूल पार्षद सुसमय मुखर्जी गिरफ्तार, जमीन कब्जाने और सरकारी जमीन बेचने का आरोप

शालबनी जमीन मामले में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी सुमित राय का नाम भी सामने आया है

16 Jun 2026

मेदिनीपुर में तृणमूल पार्षद सुसमय मुखर्जी गिरफ्तार, जमीन कब्जाने और सरकारी जमीन बेचने का आरोप

मेदिनीपुर। जिले में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बार तृणमूल कांग्रेस के नेता और मेदिनीपुर नगर पालिका के कंजरवेंसी सीआईसी तथा शहर के वार्ड नंबर 16 के तृणमूल पार्षद सुसमय मुखर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल पार्षद सुसमयमुखर्जी पर सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने का आरोप है। इसके अलावा उन पर दूसरे के मकान पर कब्जा कर उसे गोदाम में बदलने और किराया मांगने पर धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यही नहीं, उन पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसका एक हिस्सा बेच देने का भी गंभीर आरोप लगा है। लिखित शिकायत मिलने के बाद सोमवार रात को कोतवाली थाना पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की थी। इसके बाद मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
शालबनी जमीन घोटाले को लेकर पूरे मेदिनीपुर में पहले से ही राजनीतिक माहौल गरम है। इसी मामले में तृणमूल के पूर्व विधायक सुजय हाजरा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दो अलग-अलग मामलों में उन्हें पुलिस और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
शालबनी जमीन मामले में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी सुमित राय का नाम भी सामने आया है। हालांकि सुमित राय फिलहाल लापता बताए जा रहे हैं और उनके वकील ने अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है। इसी बीच सुसमय मुखर्जी की गिरफ्तारी ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को सुसमय मुखर्जी को मेदिनीपुर सीजेएम अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस उनकी हिरासत की मांग करते हुए अदालत में आवेदन करेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेदिनीपुर में तृणमूल पार्षद सुसमय मुखर्जी गिरफ्तार
शालबनी जमीन मामले में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी सुमित राय का नाम भी सामने आया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News