Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मतदाता पहचान पत्र नंबर दोहराव पर निर्वाचन आयोग के बयान के बाद डैमेज कंट्रोल में तृणमूल

ममता बनर्जी ने पिछले हफ्ते तृणमूल कांग्रेस की विस्तारित संगठनात्मक बैठक में आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बंगाल की मतदाता सूची में दूसरे राज्यों के लोगों के नाम जोड़े हैं। इसे साबित करने के लिए ममता ने दो अलग-अलग राज्यों के मतदाताओं के एक जैसे ईपीआईसी नंबर का उदाहरण भी पेश किया था।

03 Mar 2025

मतदाता पहचान पत्र नंबर दोहराव पर निर्वाचन आयोग के बयान के बाद डैमेज कंट्रोल में तृणमूल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाने के बाद निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से आए स्पष्टीकरण के चलते तृणमूल कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। रविवार को ईसीआई ने एक बयान जारी कर ममता बनर्जी के उस आरोप को अप्रत्यक्ष रूप से खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने दो अलग-अलग राज्यों के मतदाताओं के एक ही ईपीआईसी नंबर (मतदाता पहचान पत्र नंबर) होने का दावा किया था।

ममता बनर्जी ने पिछले हफ्ते तृणमूल कांग्रेस की विस्तारित संगठनात्मक बैठक में आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बंगाल की मतदाता सूची में दूसरे राज्यों के लोगों के नाम जोड़े हैं। इसे साबित करने के लिए ममता ने दो अलग-अलग राज्यों के मतदाताओं के एक जैसे ईपीआईसी नंबर का उदाहरण भी पेश किया था।

इस पर निर्वाचन आयोग ने रविवार को बयान जारी कर साफ किया कि ईपीआईसी नंबरों में दोहराव का मतलब नकली या फर्जी मतदाता नहीं है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ मामलों में ईपीआईसी नंबरों में समान अल्फान्यूमेरिक सीरीज का इस्तेमाल दो अलग-अलग राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में हुआ है, जिससे यह स्थिति बनी।

ईसीआई के इस स्पष्टीकरण के बाद तृणमूल कांग्रेस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया। पार्टी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने आयोग के बयान को ममता बनर्जी के आरोपों की अप्रत्यक्ष पुष्टि बताते हुए पलटवार किया।

कुणाल घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के जरिए साजिश का पर्दाफाश करने के बाद अब आयोग खुद डैमेज कंट्रोल में लग गया है। एक ही मतदाता का नाम कई राज्यों में दर्ज होने की शिकायत सही साबित हुई है। आखिर यह स्थिति कैसे बनी, इसका जवाब अभी तक नहीं मिला है। अब जब सब कुछ उजागर हो गया है, तो आयोग कह रहा है कि वह कुछ कदम उठाएगा, लेकिन हम उनके शब्दों पर भरोसा नहीं करेंगे।

घोष ने आगे कहा कि पार्टी की नेता के निर्देश पर बूथवार और पते के अनुसार मतदाता सूची की गहन जांच पूरी ताकत के साथ जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया में आयोग को लेकर जो खबरें आ रही हैं, उनसे संतुष्ट होने की कोई वजह नहीं है और इसलिए हमारी जांच अपने तरीके से चलती रहेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मतदाता पहचान पत्र नंबर दोहराव पर निर्वाचन आयोग के बयान के बा
ममता बनर्जी ने पिछले हफ्ते तृणमूल कांग्रेस की विस्तारित संगठनात्मक बैठक में आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बंगाल की मतदाता सूची में दूसरे राज्यो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News