Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बंगाल में भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम कर रही तृणमूल : राहुल गांधी

रायगंज में चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता ने तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला।

14 Apr 2026

बंगाल में भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम कर रही तृणमूल : राहुल गांधी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। मंगलवार को कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी बंगाल पहुंचे। रायगंज में चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता ने तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला।

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बंगाल में भाजपा के बढ़ते प्रभाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ही जिम्मेदार है। बंगाल में भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम तृणमूल कर रही है और उसके लिए रास्ता तैयार कर रही है। यदि तृणमूल कांग्रेस ने सही तरीके से शासन किया होता और राज्य में हिंसा का माहौल न बनने दिया होता, तो भाजपा के यहां उभरने का सवाल ही नहीं उठता। भाजपा बंगाल में दिखाई भी नहीं देती, लेकिन ममता सरकार ने ऐसा नहीं किया।

राहुल ने दोनों पार्टियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में तृणमूल और भाजपा में कोई बड़ा अंतर नहीं है। कांग्रेस नेता ने सारदा चिट फंड घोटाला और रोज वैली चिट फंड घोटाला का जिक्र कर कहा कि आज तक निवेशकों का पैसा वापस नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कोल स्मगलिंग, गैरकानूनी खनन, गुंडा टैक्स से तृणमूल अपने सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि तृणमूल ने 2021 के घोषणापत्र में पांच लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता को कुछ नहीं मिला। उल्टा यहां की कंपनियां और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद हो गईं।

राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हम हिंसा और अपराध की बात करते हैं, तो हमें आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए दुष्कर्म और हत्या मामले की भी बात करनी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और टीएमसी के नेता हिंसा का प्रयोग करते हैं, लेकिन कांग्रेस हिंसा के खिलाफ है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम कर रही तृणमूल : राह
रायगंज में चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता ने तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News