Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हावड़ा के नरसिंह कॉलेज में यौन उत्पीड़न का आरोप, टीएमसीपी नेता सौरव रॉय को तृणमूल का शो-कॉज नोटिस

टीएमसी के छात्र यूनियन के दो ही काम हैं- पहला चंदा उठाना और दूसरा गुंडागर्दी करना

09 Jul 2025

हावड़ा के नरसिंह कॉलेज में यौन उत्पीड़न का आरोप, टीएमसीपी नेता सौरव रॉय को तृणमूल का शो-कॉज नोटिस

हावड़ा। हावड़ा के नरसिंह कॉलेज में छात्रों के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के राज्य सह-संयोजक सौविक रॉय को पार्टी ने शो-कॉज नोटिस जारी किया है। आरोप है कि सौविक ने कॉलेज के छात्रों को जबरन अश्लील हरकतें करने के लिए मजबूर किया और उन आपत्तिजनक गतिविधियों को कैमरे में रिकॉर्ड भी किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सौविक छात्रों को पैंट उतारने और यौनांग दिखाने के लिए दबाव डालता था। ये घटनाएं कथित तौर पर रैगिंग के नाम पर की जाती थीं। इतना ही नहीं, इन घिनौनी घटनाओं को वीडियो के रूप में सुरक्षित रखने का भी आरोप सौविक पर लगा है।
यह सनसनीखेज मामला तब सामने आया है जब कस्बा कांड को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में पहले से ही उथल-पुथल है। ऐसे समय में इस नए आरोप ने राज्य की छात्र राजनीति में एक बार फिर भूचाल ला दिया है।
तृणमूल कांग्रेस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सौविक रॉय को 13 जुलाई तक स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल सौविक रॉय की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पार्टी और कॉलेज दोनों स्तरों पर जांच की प्रक्रिया जारी है।
वहीं, इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह ने बुधवार को "हिन्दुस्थान समाचार" से कहा कि अगर पूरे बंगाल की जांच की जाए तो हर कॉलेज में ये सामने आएगा कि टीएमसीपी के नेता बेटी बहनों की इज्जत से खिलवाड़ कर रहे हैं। टीएमसी के छात्र यूनियन के दो ही काम हैं- पहला चंदा उठाना और दूसरा गुंडागर्दी करना।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हावड़ा के नरसिंह कॉलेज में यौन उत्पीड़न का आरोप
टीएमसी के छात्र यूनियन के दो ही काम हैं- पहला चंदा उठाना और दूसरा गुंडागर्दी करना





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News