Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

तृणमूल नेता गिरफ्तार, घर का दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस, जनता ने लगाए 'चोर-चोर' के नारे

आक्रोशित भीड़ के चंगुल से आरोपी को सुरक्षित निकालने और स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस बल के पसीने छूट गए

19 Jul 2026

तृणमूल नेता गिरफ्तार, घर का दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस, जनता ने लगाए 'चोर-चोर' के नारे

कोलकाता। बाली के बी.बी.डी. नगर इलाके में रविवार को उस समय भारी हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता और बेलूड़ प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक जयंत सरकार को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जयंत सरकार पर अपने शिक्षक के पद और राजनीतिक रसूख का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने, आम लोगों को धमकाने और अवैध वसूली करने के बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को जब पुलिस की एक विशेष टीम आरोपी को पकडऩे के लिए उसके घर पहुंची, तो उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और पुलिस के साथ सहयोग करने से साफ इनकार कर दिया। काफी देर तक मान-मनौव्वल और चेतावनी के बाद भी जब आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला, तो पुलिस को सख्त रुख अपनाना पड़ा। आखिरकार, पुलिस टीम ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया और जयंत सरकार को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर की गई गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। 
जयंत सरकार की गिरफ्तारी के दौरान पूरे इलाके में भारी जन-आक्रोश और तनाव देखने को मिला। जैसे ही पुलिस टीम आरोपी नेता को हिरासत में लेकर अपनी गाड़ी की तरफ बढऩे लगी, वैसे ही पहले से घात लगाए बैठी भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। गुस्से से तमतमाई भीड़ ने आरोपी नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते माहौल इतना उग्र हो गया कि कई लोगों ने जयंत सरकार को निशाना बनाते हुए 'चोर-चोर' के नारे लगाए और उनके साथ हाथापाई करने की भी कोशिश की। आक्रोशित भीड़ के चंगुल से आरोपी को सुरक्षित निकालने और स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस बल के पसीने छूट गए। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जनता ने लगाए 'चोर-चोर' के नारे
आक्रोशित भीड़ के चंगुल से आरोपी को सुरक्षित निकालने और स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस बल के पसीने छूट गए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News